Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की बड़ी सौगातरू बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ की ग्रामीण सड़क

 बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार’

जशपुरनगर 30 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 4 करोड़ 89 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। लंबे समय से इस सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से आवागमन की समस्या दूर होगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
जशपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। जिले के ग्रामीण अंचलों में सड़क निर्माण के अनेक कार्य स्वीकृत होने से अब गांव-गांव तक बेहतर सड़क संपर्क स्थापित हो रहा है। इससे लोगों का सफर आसान होने के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक विकास को भी मजबूती मिल रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले खराब सड़कों के कारण बारिश के दिनों में आवागमन बेहद कठिन हो जाता था, लेकिन अब नई सड़क बनने से यह समस्या समाप्त होगी। विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर जिले में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। लगातार सड़क निर्माण परियोजनाओं की स्वीकृति से जिले में सड़कों का जाल बिछ रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। यह स्वीकृति क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री