Ro no D15139/23

भारी बारिश के अलर्ट के बीच दूरस्थ मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में पहुँची जिला स्वास्थ्य टीम अस्पतालों का लिया औचक निरीक्षण

 

जगदलपुर 30 जुलाई 2026/ मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट के बीच जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग जगदलपुर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को दूरस्थ एवं अति संवेदनशील मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों की स्वास्थ्य संस्थाओं को सजग और तत्पर रखने के उद्देश्य से मैदानी स्तर पर औचक निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक के नेतृत्व में निकली जिला स्तरीय उच्चस्तरीय टीम ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा का दौरा किया और उसके उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पखनार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेगानार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिल रहे इलाज और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही टीम ने प्रसव कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र, दवा स्टोर रूम एवं वैक्सीन स्टोर रूम की व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया। दवा स्टोर रूम की जांच के दौरान आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए संबंधित प्रभारियों को समय पर दवाओं की मांग भेजने के कड़े निर्देश दिए गए। अस्पताल के आईपीडी में भर्ती अधिकांश मरीज सामान्य सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित पाए गए, जबकि दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि होने पर उनका उपचार जारी रखा गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और तत्परता बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसाक ने सभी मैदानी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय में ही उपस्थित रहकर कार्य संपादित करने के सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा, टीम ने क्षेत्रों में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को शत-प्रतिशत ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगवाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे बालिकाओं के माता-पिता की काउंसलिंग कर उन्हें इस महत्वपूर्ण टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।

दौरे के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा के अंतर्गत स्थित 100 सीटर बालक छात्रावास बीसपुर का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ जिला टीम के पहुंचने से पूर्व ही मैदानी स्वास्थ्य अमला बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मुस्तैद मिला। अधिकारियों ने बच्चों को दैनिक जीवन में व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने जैसे रोजाना नहाने, खाने से पहले व शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोने, नाखून काटने और स्वच्छ कपड़े पहनने की सलाह दी। साथ ही मानसून के मौसम को देखते हुए बच्चों को मलेरिया एवं कीट-जनित बीमारियों से बचाव के तरीके बताए गए और नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

अपने निरीक्षण अभियान के अंतिम चरण में जिला स्वास्थ्य टीम ने मेडिकल कॉलेज जगदलपुर (डिमरापाल) पहुंचकर वहां भर्ती मलेरिया मरीजों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया और उनके समुचित उपचार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस विस्तृत औचक निरीक्षण के दौरान जगदलपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक के साथ जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. श्याम टेकाम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीना लक्ष्मी, जिला नोडल अधिकारी (लैब) श्री महेंद्र पांडे, श्री धमधर, ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री दुलेश्वर दानी एवं स्थानीय स्वास्थ्य अमला प्रमुख रूप से उपस्थित रहा।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री