Ro no D15139/23

Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में मौन प्रदर्शन किया. उन्होंने JPSC और JSSC-CGL समेत भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. सांसदों ने इन मामलों की CBI से जांच कराने की मांग की. उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और दोषियों पर कार्रवाई के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है.

12 साल सत्ता से बाहर रहकर कांग्रेस का संतुलन बिगड़ गया : निशिकांत दुबे

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से बिना आधार और बेबुनियाद बयान देते रहे हैं. दुबे ने आरोप लगाया कि 12 साल से सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेस का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है.

राहुल गांधी का मोदी-शाह पर हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेता देश की नई पीढ़ी (Gen Z) को डराने की कोशिश कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा, “आप भारत का अतीत हैं. इसलिए देश के भविष्य यानी युवाओं के साथ संभलकर पेश आइए.” उन्होंने युवाओं के अधिकारों और भविष्य की रक्षा करने की भी बात कही.

Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा सुधार और पेपर लीक पर कार्रवाई वाले मैसेज का स्वागत किया. संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अच्छी बात कही है. पेपर लीक में शामिल किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ा जाना चाहिए. वहीं, वंदे मातरम् विधेयक पर उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् को लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए. आजादी की लड़ाई में लोग ‘वंदे मातरम्’ का नारा लगाते हुए जेल गए और गोलियां भी खाईं.

  • Related Posts

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

        हिंदी दिवस पर आशा पारस फाउंडेशन द्वारा ‘एआई और भाषायी चुनौतियां’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित भोपाल, 15 सितंबर 2026। हिंदी दिवस के अवसर पर आशा पारस फॉर…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    अतीश दीपंकर बिहार ब्यूरो चीफ    *प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’*…

    Read more

    NATIONAL

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा