Ro no D15139/23

हज-2027 के लिए हज यात्रियों का ऑनलाइन डिजिटल रेंडम सिलेक्शन संपन्न- मिर्ज़ा एजाज़ बेग छत्तीसगढ़ से हज 2027 के लिए 787 का चयन

रायपुर । हज 2027 के लिए आवेदकों का ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया की, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा हज 2027 के लिए आवेदन करने वाले हज यात्रियों का, हज हाउस मुम्बई में सेंट्रलाइज्ड मोड पर ऑनलाइन डिजिटल रेंडम सिलेक्शन दिनांक 30/07/2026 को किया गया है। हज 2027 हेतु चयनित आवेदकों की सूची एवं प्रतिक्षा सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है । उन्होंने बताया की, हज-2027 के लिए राज्य से कुल 1028 हज आवेदको के आवेदन प्राप्त हुए। हज-2027 के लिए राज्य से 787 कंफर्म एवं 241 प्रतीक्षा सूची के हज यात्रियों का चयन हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा किया जाकर सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। कुर्राह में चयनित हुए हज आवेदकों द्वारा यात्रा की पहली क़िस्त राशि 1,52,300/- प्रति आवेदक दिनांक 10 अगस्त 2026 तक जमा कराई जावेगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आवेदक को मिली ऋण पुस्तिका

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। कलेक्टर जनदर्शन में बजरंगपुर-नवागांव निवासी श्री संजय कुमार साहू ने पृथक ऋण पुस्तिका नहीं मिलने की शिकायत प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादवने मामले को गंभीरता…

    Read more

    प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान 1 अक्टूबर से पूर्णत: कैशलेस

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के आदेशानुसार सहदेव नगर स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान एवं मोहारा रोड स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान को…

    Read more

    NATIONAL

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा