Ro no D15139/23

जनसेवा और डिजिटल सशक्तिकरण से मिली राज्यस्तरीय पहचान

*सीएससी संचालक चंद्रशेखर साहू को राज्यस्तरीय सम्मान, 50 हजार से अधिक बैंक खाते खोलने की उपलब्धि*

रायपुर, 31 जुलाई 2026/ कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाला सुकमा जिला आज विकास और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बदलाव में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों की अहम भूमिका रही है। छिंदगढ़ के सीएससी संचालक चंद्रशेखर साहू ने अपनी मेहनत और समर्पण से ग्रामीणों तक सरकारी योजनाएं और डिजिटल सेवाएं पहुंचाई हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।

*15 वर्षों की निरंतर सेवा और बैंकिंग से जुड़ाव*

पिछले 15 वर्षों से चंद्रशेखर साहू लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के बैंक मित्र (बीसी) के रूप में उन्होंने अब तक 50 हजार से अधिक बैंक खाते खोले हैं। यह उपलब्धि ग्रामीणों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

*ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच*

वे ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ बीमा, आधार सेवाएं, किसान पंजीयन, श्रमिक पंजीयन, महतारी वंदन योजना और श्रम योगी मानधन योजना जैसी कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इससे ग्रामीणों का समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है और उन्हें सभी सेवाएं एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो रही हैं।

*टीमवर्क और मार्गदर्शन का योगदान*

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय सीएससी जिला प्रबंधक शेख शाहरुख के मार्गदर्शन और जिला टीम के सहयोग को दिया है। उनका कहना है कि टीमवर्क और सेवा भावना के माध्यम से ही दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाना संभव हुआ है।

*प्रेरणादायक उपलब्धि*

चंद्रशेखर साहू को मिला राज्यस्तरीय सम्मान उनकी मेहनत, लगन और सेवा भावना का परिणाम है। उनकी यह कहानी सुकमा जिले के अन्य सीएससी संचालकों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह स्पष्ट करता है कि सेवा के भाव से कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री