Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने किया व्यापक दौरा, चंदनगिरी राहत शिविर पहुंचकर पीड़ितों का बढ़ाया हौसला*

 

रायपुर, 31 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर तथा वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार बीजापुर जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री विश्वदीप ने शुक्रवार को भोपालपटनम क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का व्यापक दौरा कर राहत कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

*सभी परिवारों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं*

 

कलेक्टर ने सबसे पहले इंद्रावती नदी के तिमेड़ पुल का निरीक्षण कर जलस्तर और आवागमन की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद वे चंदनगिरी राहत शिविर पहुंचे और वहां रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और उन्हें हर संभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। राहत शिविर में भोजन, स्वच्छ पेयजल, कपड़े, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत शिविर में रह रहे सभी परिवारों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने बाढ़ से हुई क्षति का शीघ्र सर्वे कर पात्र प्रभावित परिवारों को शासन के नियमानुसार मुआवजा और अन्य राहत सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश भी दिए।

 

*किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें*

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नल्लमपल्ली और रामपुरम गांवों का भी दौरा किया। रामपुरम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज बहाव के साथ पानी बहता मिला। इस पर उन्होंने बहते पानी वाले मार्गों पर लोगों की आवाजाही रोकने और सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि न हो। कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बहते पानी को पार करने का प्रयास न करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और प्रभावित प्रत्येक परिवार तक राहत और सहायता पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्य लगातार जारी है और प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री