Ro no D15139/23

कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई,निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने की शिकायत पर 1110 बोरी उर्वरक के विक्रय पर लगाई रोक

अम्बिकापुर 31 जुलाई 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश एवं उपसंचालक कृषि जिला सरगुजा के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा किसानों के हितों की रक्षा और उर्वरकों की पारदर्शी बिक्री सुनिश्चित करने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड अम्बिकापुर के ग्राम दरिमा स्थित कृष्णा कृषि सेवा केंद्र में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर उर्वरक (खाद) बेचने की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग एवं प्रशासनिक टीम द्वारा संबंधित विक्रेता के गोदाम में औचक दबिश देकर विस्तृत जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर गोदाम में उपलब्ध कुल 1110 बोरी उर्वरक के विक्रय को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

उक्त 1110 बोरी उर्वरक को आगामी आदेश तक जब्त करते हुए सुपुर्दगी में लिया गया है तथा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत आगामी वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है।

जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने जिले के सभी खाद-बीज विक्रेताओं को कड़ा संदेश दिया है कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी या निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी विक्रेता किसानों से अधिक मूल्य वसूलते पाया जाता है तो उसका लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री