Ro no D15139/23

कलेक्टर ने उदयपुर विकासखंड के रीखी में निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय एवं विशुनपुर,दावा के प्राइमरी एवं मीडिल स्कूलों का किया निरीक्षण

 
शैक्षणिक व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का लिया जायजा
रीखी एकलव्य विद्यालय के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
सीएसआर के स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक लाभ हो, सीएसआर से प्रोजेक्ट करने के दिए निर्देश
अडानी समूह को दस विद्यालयों में वृहद पौधारोपण कराने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 31 जुलाई 2026/   कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शनिवार को उदयपुर विकासखंड के रीखी, बिशुनपुर एवं दावा ग्राम का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों, शैक्षणिक संस्थानों तथा सीएसआर मद से संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य कार्यों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वसंत ने ग्राम पंचायत रीखी में निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय भवन में निर्मित हो रहे कक्षों, छात्रावास, खेल मैदान सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन कर गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम विशुनपुर एवं दावा के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया तथा उनसे पढ़ाई, पाठ्यक्रम एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मीडिल स्कूल दावा के छात्र को चिकित्सकीय उपचार कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति का भी जानकारी ली तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किचन शेड एवं मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मेन्यू की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तायुक्त एवं पौष्टिक भोजन प्रदाय किए जाएं।

साल्ही में कलेक्टर ने अडानी द्वारा सीएसआर मद से संचालित विकास कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों को सीएसआर के स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक लाभ हो, सीएसआर से प्रोजेक्ट करने के निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर ने अडानी कंपनी के प्रतिनिधियों को दस विद्यालयों में वृहद पौधारोपण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अडानी विद्या मंदिर विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा नीट एवं जेईई की तैयारी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, संसाधन एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई परीक्षा के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने को कहा, जिससे मेडिकल एंव इंजीनियरिंग के क्षेत्र में छात्रों का रुझान बढ़े।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, एसडीएम श्री रामराज सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल