Ro no D15139/23

सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आड़ावाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों केंद्रों की ओपीडी, आईपीडी, पैथोलॉजी लैब, लेबर रूम और औषधि भंडार का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य केन्द्र तथा परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. बसाक ने स्वास्थ्य केंद्रों में सभी आवश्यक और जीवनरक्षक दवाइयों की सतत उपलब्धता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दवाइयों की किसी भी तरह की कमी न हो, इसके लिए सीजीएमएससी के माध्यम से तत्काल ऑनलाइन इंडेंट भेजा जाए। मानसून के मौसम को देखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य अमले को पूरी तरह चैकस रहने की हिदायत दी और मौसमी बीमारियों की रोकथाम व उपचार सुनिश्चित करने कहा। इसके साथ ही उन्होंने नानगुर सीएचसी के आईपीडी वार्ड में भर्ती मलेरिया रोगियों के स्वास्थ्य का हाल जाना और डॉक्टरों को उनका नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं नानगुर में एचपीवी वैक्सीन लगवा चुकी छात्राओं से सीधे बातचीत कर उन्होंने इस टीके के महत्व और उससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान बीएमओ डॉ. आरएस भंवर, ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री महेश मिश्रा और सेक्टर सुपरवाइजर नरेश मरकाम सहित स्थानीय स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।

  • Related Posts

    विधायक धरम लाल कौशिक जिला स्तरीय आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में होंगे शामिल

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। विधायक बिल्हा श्री धरम लाल कौशिक सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितम्बर 2026 को राजनांदगांव शहर के रानी सागर तालाब, बुढ़ासागर तालाब एवं शीतला मंदिर परिसर…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,  रबी 2025-26 के लंबित फसल बीमा दावा भुगतान के निराकरण हेतु किसानों से बैंक विवरण जमा करने की अपील

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2025-26 में फसल बीमा कराने वाले कुछ किसानों की दावा भुगतान राशि विभिन्न बैंकिंग एवं खाता संबंधी कारणों से उनके…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय