Ro no D15139/23

गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

पेपर लिक के बाद। जंतर मंतर पर जेन -जी का कथित वारदात। पुलिस की पिटाई और फिर पुलिस की पीटाई के बाद अचानक से राहुल बाबा, अखिलेश बबुआ का पीएम आवास के बाहर जबरजंग। फिर मोदी सरकार की जागृति और एकदम से चैतन्य मुद्रा में आ जाना। आनन-फानन में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण )संसोधन विधेयक 2026 का पास हो जाना। इस पूरे घटनाक्रम के कतर व्योंत पर बहुत ही गंभीरता से मैं मनन कर रहा था तो…
अचानक से दुष्यंत कुमार के एक गज़ल की ये पंक्तियां –
गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं
पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’
अचानक से मेरे जेहन में कौँध गई। और साथ ही साथ इंस्टाग्राम, फेसबुक पर महिला सशक्तिकरण, मॉडर्न जेन -जी की ‘शी’ SHE रूप धारणीयों के मुखारविन्द से प्रसफुटित एक दम से नायाब गालियों वाली क्लिपिंग सोचने पर आमादा कर गई। फिर ध्यान आया कि दुष्यन्त कुमार ने जब उपरोक्त पंक्तियां आलूदा गज़ल लिखी होगी उस वक़्त भी क्या यही प्रशासनिक और राजनीतिक स्थितियां रही होगी या सन्दर्भ कुछ और रहा होगा। आखिर दुष्यंत कुमार ने गिड़गिड़ाने के बेअसर होने की स्थिति में गालियों को कारगर क्यों माना था? हाँ… बद्दुआ की भी बात कही थी। जो इस बार ‘मर जा मोदी ‘… मोदी तेरी कब्र खुदेगी ‘…’ भारत तेरे टुकड़े होंगे ‘… से लेकर सनातन और हिन्दू राष्ट्र की मलानत … श्रीलंका, नेपाल और बंग्लादेश में तख्ता पलट जैसे हस्र की कामना तक दृश्य मान हो रही थी।
इसी बीच संसद का मानसून सत्र में भाजपा सरकार के लोक परीक्षा…. बिल के पास हो जाने के बाद संसद के ही परिसर में पप्पू…. अरे वो नहीं जो सर्वविदित हैं…. मैं पप्पू यादव की बात कर रहा हूं। वही जो अचानक से भगवाधारी साधू या पुजारी का भेष धर प्रहसँग करने बैठ गए थे। रामलला के चित्र और दान पेटी के साथ। मय रुद्राक्ष और गेंदा फूल माला धारण किए दर्जनों आपराधिक मामले आरोपी व जेलयात्रा वाले पप्पू यादव और सपा वाले अयोध्या नरेश की राहुल बाबा के साथ की नौटंकी भी मेरे सामने प्रत्यक्ष थी। फिर याद आया कि अरे! एक राहुल और भी हैं… अब तथाकथित पत्रकार… राहुल देव… जिन्होंने जेन -जी वाली ‘शी’ की स्त्रीअंग विभूषित गालियों को मर्यादित करते हुए पुरुषांग विभूषित गालियों की अनुशंसा की है। इधर अवतार पुरुष माननीय मोदी जी इंस्टाग्राम पर जेन -जी को सम्बोधन पर सम्बोधन जारी कर सम्बोधित कर शुक्रवार 31 जुलाई को मुआफ़ कर गालिबाजों को अभयदान दे गए। शायद वे महाभारत वाले कृष्ण सरिखे 100वीं गाली का इंतजार कर रहे हो सकते हैं। जबकि गालिबाजों के पेरेंट्स और जेन – आर (राष्ट्रवादी ) युवा उन्हें सड़क से लेकर घर तक ऐसी तैसी करने आमादा हैं। दिल्ली से लेकर यू पी तक थाने दर थाने FIR भी दर्ज हो रहे हैं। नतीजा गालिबाज जेन -जी और SHE इंस्टाग्राम से धड़ाधड गधे के सींग हो चुके हैं। कईयों ने टेसूये बहाते मांफीनामा उचार रहे हैं।
इधर फ्री लंगर वाला जुनैद भाई को समझ में नहीं आ रहा कॉकरोच जनता पार्टी के कॉकरोचाधीश दीपके और सौरभ दास को गाली दे या पुलिस तहकीकात को करोड़ों के जकात का सोर्स बताए। सबसे ज्यादा आह तो बेचारे सोनम वांगचूंक भर रहे हैं। इनके भूख हड़ताल का शिला भी नहीं दिया कोक्रोचो ने। सरकार से समझौते के बाद इन्हें फाइव स्टार हॉटेल की पार्टी में शराब में गिरे कॉकरोच की तरह निकाल फेंका। आपको क्या लगता है उपरोक्त अब ये सभी क्या आपस में दुष्यंत कुमार के –
गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं
पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’। शे’र का मतलब निकाल और बतला रहे होंगे…?

कुमार जगदली ‘सुनील ‘ (व्यंग्यकार )
7999515385

  • Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को फरवरी 2020 में दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले…

    Read more

    देवघर ही नहीं, देश के इन राज्यों में भी विराजमान हैं बाबा वैद्यनाथ, जानें कहां-कहां हैं प्रसिद्ध मंदिर

    Baba Baidyanath Temple: श्रावण मास में द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा वैद्यनाथ की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी देवघर स्थित श्री वैद्यनाथ धाम में…

    Read more

    NATIONAL

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR