Ro no D15139/23

सूरजपुर में 16 अगस्त से पहुंचेगी लाइफलाइन एक्सप्रेस, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी निःशुल्क जांच और सर्जरी

 

16 अगस्त से 5 सितंबर तक विश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर संचालित होगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

आंख, कान, प्लास्टिक सर्जरी, दंत उपचार और महिलाओं के कैंसर की होगी निःशुल्क जांच

मुड़े हुए हाथ-पैर की जांच और सर्जरी केवल 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए

रायपुर, 01अगस्त 2026/

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने और जरूरतमंद नागरिकों को विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की 256वीं लाइफलाइन एक्सप्रेस परियोजना के अंतर्गत सूरजपुर जिले के विश्रामपुर रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म क्रमांक-02 पर 16 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ओपीडी सेवाएं संचालित होंगी तथा आवश्यकता अनुसार मरीजों की निःशुल्क जांच एवं सर्जरी भी की जाएगी।

इस विशेष शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद सर्जरी, कान की जांच एवं सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी (कटे-फटे होंठ तथा जलने के बाद उत्पन्न संकुचन), दांतों की जांच एवं उपचार तथा महिलाओं के लिए स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की जांच और स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विशेष रूप से 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के मुड़े हुए हाथ-पैर की जांच एवं सर्जरी निःशुल्क की जाएगी, जिससे दिव्यांगता अथवा जन्मजात विकृति से प्रभावित बच्चों को समय पर उपचार मिल सकेगा।

आंखों की ओपीडी : 16 से 21 अगस्त,मोतियाबिंद सर्जरी : 17 से 22 अगस्त,
कान की ओपीडी : 22 से 27 अगस्त,कान की सर्जरी : 23 से 28 अगस्त,
मुड़े हुए हाथ-पैर एवं प्लास्टिक सर्जरी की ओपीडी : 28 से 31 अगस्त,सर्जरी : 29 अगस्त से 1 सितंबर,दंत जांच एवं उपचार : 1 से 5 सितंबर,
स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग : 16 से 21 अगस्त तक होगी।

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा लाइफलाइन एक्सप्रेस के सफल संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, मितानिन, सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद मरीजों की पहचान कर उनका पंजीयन कराने और उपचार हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतम नागरिक इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठा सकें।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए आवश्यकता अनुसार अपना पंजीयन कराएं तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक इस स्वास्थ्य शिविर की जानकारी पहुंचाएं। शिविर में आने वाले मरीजों को आधार कार्ड, वोटर आईडी अथवा अन्य वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। भर्ती मरीजों के साथ केवल एक सहयोगी को रहने की अनुमति दी जाएगी।

अधिक जानकारी और पंजीयन संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 7039673973 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    *अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक*   *रिदम क्वीन बैंड की शानदार प्रस्तुति और महाराष्ट्र के पारंपरिक लावणी नृत्य ने बिखेरी सांस्कृतिक…

    Read more

    फरसाबहार में आयोजित हुआ आस-पड़ोस युवा संवाद कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशामुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    जशपुरनगर 01 नवम्बर 2026/ मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में फरसाबहार विकासखंड के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, फरसाबहार में आस-पड़ोस…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम