Ro no D15139/23

महतारी सदन बनने से महिला समूहों को मिली नई पहचान और स्थायी बैठक स्थल

जशपुरनगर 01 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के केरसई में निर्मित महतारी सदन महिला समूहों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रहा है। इस भवन के निर्माण से महिलाओं को समूह की बैठकों, सामाजिक गतिविधियों तथा अन्य सामुदायिक कार्यों के लिए एक सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हुआ है।
महिला समूह की सदस्य श्रीमती बबीता गुप्ता बताती हैं कि पहले जब भी स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित करनी होती थी, तो सबसे बड़ी समस्या स्थान की होती थी। कभी किसी सदस्य के घर तो कभी पेड़ के नीचे बैठकर बैठक करनी पड़ती थी। बरसात और गर्मी के मौसम में यह परेशानी और बढ़ जाती थी, जिससे समूह के कार्य भी प्रभावित होते थे।
उन्होंने बताया कि महतारी सदन बनने के बाद अब सभी महिलाएं एक ही स्थान पर नियमित रूप से बैठक करती हैं। यहां बैठकर वे समूह की बचत, ऋण, आजीविका गतिविधियों और अन्य सामाजिक विषयों पर चर्चा करती हैं। इससे समूह का संचालन पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित और प्रभावी हो गया है।
बबीता गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को यह महतारी सदन मिला है, जिससे उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। अब उन्हें बैठक के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता और सभी कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हो जाते हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह महतारी सदन महिलाओं के लिए केवल एक भवन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, संगठन और सशक्तिकरण का केंद्र बन गया है।

  • Related Posts

    कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आवेदक को मिली ऋण पुस्तिका

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। कलेक्टर जनदर्शन में बजरंगपुर-नवागांव निवासी श्री संजय कुमार साहू ने पृथक ऋण पुस्तिका नहीं मिलने की शिकायत प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादवने मामले को गंभीरता…

    Read more

    प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान 1 अक्टूबर से पूर्णत: कैशलेस

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के आदेशानुसार सहदेव नगर स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान एवं मोहारा रोड स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान को…

    Read more

    NATIONAL

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा