Ro no D15139/23

सीएम हेल्पलाइन 1076 से वनांचल के ग्राम देवपाण्डुम में 48 घंटे के भीतर सुलझी पेयजल समस्या

तेज बारिश और आंधी से प्रभावित सोलर जल प्रदाय प्रणाली को क्रेडा की टीम ने तत्काल किया दुरुस्त*

 

*जल जीवन मिशन से फिर सुचारु हुई पेयजल आपूर्ति, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार*

 

रायपुर, 01 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 प्रदेश के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में भी आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसका एक और उदाहरण बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड के वनांचल ग्राम देवपाण्डुम में देखने को मिला, जहां सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से पेयजल की गंभीर समस्या का समाधान महज 48 घंटे के भीतर कर दिया गया।

 

*बारिश और तेज हवा से प्रभावित हुआ था सोलर जल प्रदाय सिस्टम*

डौण्डी विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम देवपाण्डुम के लगभग 25 परिवारों को जल जीवन मिशन के तहत स्थापित सोलर आधारित जल प्रदाय योजना के माध्यम से हर घर नल से पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। हाल ही में लगातार हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण सोलर सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे पूरे गांव की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

*सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत, तत्काल शुरू हुई कार्रवाई*

ग्राम देवपाण्डुम निवासी श्री छत्तर सिंह कुमेटी ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी प्राप्त की थी। पेयजल संकट उत्पन्न होने पर उन्होंने 1076 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग सक्रिय हो गया और कुछ ही घंटों में क्रेडा के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

 

*अगले ही दिन गांव पहुंची तकनीकी टीम, बहाल हुई जल आपूर्ति*

लगातार बारिश के बावजूद क्रेडा के तकनीकी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम अगले ही दिन ग्राम देवपाण्डुम पहुंची। टीम ने सोलर आधारित जल प्रदाय प्रणाली की तकनीकी खराबी की जांच कर उसे तत्काल दुरुस्त किया। मरम्मत कार्य पूरा होते ही गांव में पेयजल आपूर्ति पुनः सुचारु रूप से शुरू हो गई, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

 

*ग्रामीणों ने त्वरित समाधान पर जताई खुशी*

शिकायतकर्ता श्री छत्तर सिंह कुमेटी ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वनांचल क्षेत्र की समस्या का समाधान इतनी शीघ्र हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के मात्र 48 घंटे के भीतर गांव में फिर से नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई। इससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

 

*सीएम हेल्पलाइन बन रही सुशासन का प्रभावी माध्यम*

ग्राम देवपाण्डुम के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने तथा सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में भी शासन और आमजन के बीच भरोसे का मजबूत सेतु बनकर लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कर रही है।

  • Related Posts

    अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत

    अम्बिकापुर 19 सितम्बर 2026/   मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आज अम्बिकापुर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता द्वारा स्थानीय पीजी कॉलेज ग्राउंड  हेलीपेड पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट…

    Read more

    सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना

    सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना रायपुर, 19 सितम्बर 2026/ आमजन के जीवन को सुगम बनाने…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल