Ro no D15139/23

सेवा सेतु से मिली डिजिटल सुविधा, शुभम को मिला डिजिटल जाति प्रमाण पत्र

सुरक्षित, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाओं का बन रहा प्रभावी माध्यम सेवा सेतु केंद्र*

 

*डिजिटल प्रमाण पत्र मिलने से समय की बचत, दस्तावेजों के सुरक्षित संरक्षण में भी मिली सुविधा*

 

रायपुर, 31 जुलाई 2026/सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से सुशासन सरकार नागरिकों तक पहुंचा रही है तेज़, पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाएं। सेवा सेतु। इसमें आप अपने मोबाइल में कई सेवा घर बैठे, जाति प्रमाण पत्र है, निवास प्रमाण पत्र है, आय प्रमाण पत्र है, चाहे आपका राजस्व का खसरा बी-1 है, ये सब घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम और पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराने की दिशा में संचालित सेवा सेतु केंद्र आमजन के लिए एक भरोसेमंद माध्यम बनकर उभर रहे हैं। इसी पहल का लाभ दुर्ग जिले के वैशाली नगर निवासी शुभम वर्मा को मिला, जिन्हें सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से मात्र एक माह के भीतर डिजिटल जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

 

*मैनुअल प्रमाण पत्र के स्थान पर चुना सुरक्षित डिजिटल विकल्प*

 

शुभम वर्मा ने बताया कि उनके पास पहले से मैनुअल जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध था, लेकिन उसके फटने, खराब होने अथवा खो जाने की आशंका को देखते हुए उन्होंने डिजिटल जाति प्रमाण पत्र बनवाने का निर्णय लिया। सेवा सेतु केंद्र में निर्धारित दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करने के बाद उनकी प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी की गई और एक माह के भीतर डिजिटल जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। यह प्रमाण पत्र सेवा सेतु केंद्र, जोन-2, भिलाई से उनके पिता ने प्राप्त किया।

 

*डिजिटल प्रमाण पत्र से बढ़ी सुविधा और सुरक्षा*

 

शुभम ने बताया कि डिजिटल जाति प्रमाण पत्र कंप्यूटर जनित होने के साथ सक्षम अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित होता है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इसके उपयोग से दस्तावेज के सुरक्षित रखरखाव में सुविधा मिलती है तथा भविष्य में आवश्यकतानुसार इसका उपयोग भी आसान हो जाता है।

 

*एक ही स्थान पर मिल रही अनेक शासकीय सेवाएं*

 

शुभम वर्मा ने सेवा सेतु केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं। इससे लोगों का समय और श्रम दोनों बच रहे हैं तथा सरकारी सेवाएं पहले की अपेक्षा अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ बनी हैं। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों के लिए शासन और प्रशासन के बीच एक प्रभावी एवं सुविधाजनक सेतु के रूप में कार्य कर रहे हैं।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन