Ro no D15139/23

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ

देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम में हुए शामिल

विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका -पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल

 

अम्बिकापुर 02 अगस्त 2026/ भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का राष्ट्रीय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। यह अभियान आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को सतत रूप से संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने, समाज में जनजागरूकता फैलाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

इसी क्रम में रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, अम्बिकापुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय संबोधन के लाइव प्रसारण के साथ हुआ, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने देखा एवं सुना। इसके पश्चात उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

 

मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के प्रत्येक नागरिक से नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया है, जिसे जनभागीदारी से सफल बनाया जाना आवश्यक है।

 

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश की सबसे बड़ी शक्ति है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन एवं परिश्रम के साथ आगे बढ़ना चाहिए। किसी भी प्रकार के मानसिक दबाव में आए बिना अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य करते हुए सफलता प्राप्त करनी चाहिए। परिवार और समाज युवाओं का उज्ज्वल भविष्य देखना चाहते हैं, इसलिए नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना समय की आवश्यकता है।

 

कलेक्टर श्री अजीत बसंत ने कहा कि “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” पूरे देश में एक साथ प्रारंभ किया गया है। वर्तमान समय युवाओं का है और देश की दिशा एवं दशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि युवा नशे के दुष्प्रभावों को स्वयं समझें तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने मनुष्य को श्रेष्ठ बुद्धि एवं क्षमता प्रदान की है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को मानसिक रूप से सशक्त बनकर समाज और राष्ट्र हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिले के युवा इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं उपसभापति श्री हरमंदिर सिंह टिन्नी ने भी उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना चाहिए, जिससे स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज का निर्माण हो सके और विकसित भारत का लक्ष्य साकार किया जा सके।

 

कार्यक्रम में युवाओं को नशा मुक्त जीवन अपनाने, समाज में जनजागरूकता फैलाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने संकल्प दिलाया।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चैधरी,जिला युवा अधिकारी श्री प्रिंस सिंह, एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री रामकुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जब पैरों ने जलाया उम्मीद का दीप, हाथों ने साथ छोड़ा तो हौसलों ने थाम ली रोशनी, रुद्रेश्वर घाट पर वर्षा ने पैरों से प्रज्वलित किया दीप

    धमतरी, 17 सितंबर 2026। रुद्रेश्वर घाट पर शाम की रोशनी धीरे-धीरे गहराने लगी थी। नदी की लहरें अपनी गति से बह रही थीं और घाट ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ…

    Read more

    आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया रूद्रेश्वर मंदिर घाट

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में दीप प्रज्ज्वलित कर नागरिकों ने व्यक्त की सहभागिता   सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला