Ro no D15139/23

विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना अनिवार्य

*बिलासपुर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान का आयोजन*

 

रायपुर, 02अगस्त 2026/

 

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा “नशा मुक्त विकसित भारत” राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत डी.एल.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक गरिमामय जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ऑनलाइन संबोधन को सुना और नशामुक्ति की शपथ ली।

कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशान्त शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एल. पी. पटेरिया ने की। विशिष्ट अतिथियों में कुलसचिव डॉ. तारणीश गौतम एवं डॉ. एच. एस. होता मौजूद रहे।

 

*प्रधानमंत्री का आह्वान: 100 सप्ताह का लक्ष्य और जनभागीदारी*

 

अपने राष्ट्रव्यापी वर्चुअल संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नशे को समाज का सबसे बड़ा शत्रु बताते हुए कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य का विनाश करता है। विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब देश की युवा शक्ति नशे से दूर रहकर शिक्षा, नवाचार, कौशल और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएगी।

प्रधानमंत्री ने इसे केवल सरकारी अभियान न मानकर एक राष्ट्रीय जनआंदोलन बनाने पर बल दिया और इसके लिए 100 सप्ताहों का क्रमिक लक्ष्य भी सुझाया।

 

*युवा शक्ति ही भारत की सबसे बड़ी पूंजी: विधायक सुशान्त शुक्ला*

 

युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए विधायक सुशान्त शुक्ला ने कहा कि यदि युवा नशे की गिरफ्त में आते हैं तो राष्ट्र कमजोर होता है, लेकिन जब वही युवा खेल, शिक्षा और नवाचार का मार्ग चुनते हैं तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान किया।

 

*सकारात्मक जीवन मूल्य ही प्रगति का आधार: कुलपति प्रो. पटेरिया*

 

कुलपति प्रो. एल. पी. पटेरिया ने अनुशासन, योग और ज्ञान के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों से न केवल स्वयं नशे से दूर रहने, बल्कि अपने समाज और परिवार को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

इस गरिमामय अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रताप पाण्डेय, रासेयो जिला संगठक डॉ. शीतेष जैन, विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी तथा बड़ी संख्या में रासेयो स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    *गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को सत्य, प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाती हैं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *उप मुख्यमंत्री ने सिख समाज…

    Read more

    धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश   धमतरी, 24 नवंबर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को…

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ