Ro no D15139/23

आस्था का सम्मान लोदाम छठ घाट तक पक्का मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण

विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत की थी अनुशंसा

जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/ आस्था और जनभावना से जुड़े छठ पर्व का लोदाम में हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। शंख नदी के तट पर बसे इस सीमावर्ती ग्राम पंचायत में छठ पर्व के दिनों में भारी चहल-पहल रहती है, लेकिन छठ घाट तक पहुंचने के लिए पक्के मार्ग की अनुपलब्धता के कारण वर्षों से व्रती और श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। रोजमर्रा के कार्यों एवं अन्य धार्मिक आयोजनों में भी लोगों को इसी कारण असुविधा झेलनी पड़ती थी।

लोदाम, जिला मुख्यालय से लगभग 28 किलोमीटर दूर, झारखंड सीमा से सटा एक खूबसूरत गांव है, जो घने जंगलों और प्राकृतिक वादियों के बीच स्थित है। क्षेत्र की भौगोलिक चुनौतियों को देखते हुए छठ घाट तक एक मजबूत, सुरक्षित और सुविधाजनक पहुंच मार्ग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने आम जनता की इस समस्या को गंभीरता से समझा और मुख्य मार्ग से छठ घाट तक पहुंच मार्ग तक सी. सी. रोड निर्मित कराने के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत आठ लाख रुपये की स्वीकृति की अनुशंसा की। इस पहल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया और सितंबर 2025 में निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

सड़क निर्माण पूरा होने के साथ ही लोदाम के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या का समाधान अब हो गया है। छठ घाट तक पहुंचना अब आसान और सुरक्षित हो गया है। दैनंदिन कार्यों और अन्य धार्मिक आयोजनों में आने-जाने की असुविधा समाप्त हो गई है। पक्के मार्ग के कारण आसपास के क्षेत्रों में विकास की संभावनाएँ और भी बढ़ गई हैं।

  • Related Posts

    –विधान सभा सचिवालय अटल नगर, नवा रायपुर में हुई विश्वकर्मा पूजा

    रायपुर, दिनांक 17/09/2026- छत्तीसगढ़ विधान सभा भवन,अटल नगर, रायपुर में आज विधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा ने “विश्व कर्मा पूजा’’ के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना…

    Read more

    –देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों, सचिवों व अन्य अधिकारीगणों ने नवीन विधान सभा भवन, अटल नगर का किया भ्रमण.

    रायपुर, दिनांक 17/09/2026 -देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों, सचिवों व अधिकारियों का 32 वाॅ अखिल भारतीय सम्मेलन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला