Ro no D15139/23

कबीरधाम में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम – सावन के पहले सोमवार पर भोरमदेव पदयात्रा में सर्व यादव समाज ने लगाया भव्य सेवा स्टॉल

कबीरधाम /- सावन मास के प्रथम सोमवार को भक्ति का सराबोर सैलाब बुढ़ा महादेव से भोरमदेव तक की 18 किलोमीटर लंबी कठिन पदयात्रा पर हज़ारों शिवभक्त रवाना हुए। ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच गूंजते इस माहौल में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सर्व यादव समाज कबीरधाम ने एक अनूठी और प्रेरणादायी मिसाल पेश की है। जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश यदु के मार्गदर्शन और युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री चंद्रेश यादव के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ सर्व यादव समाज के द्वारा भोरमदेव मार्ग पर पहली बार सेवा स्टॉल का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ हज़ारों पदयात्रियों को जल और फल वितरित कर उनकी थकान को दूर किया गया।

 

दिग्गज राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुँचकर बढ़ाया उत्साह

 

युवाओं के इस सेवा भाव और सामाजिक समर्पण की गूँज शासन प्रशासन के गलियारों तक पहुँची। शिविर में शामिल होने और शिवभक्तों की सेवा का लाभ उठाने के लिए प्रदेश के कई नामचीन राजनेता और आला अधिकारी भोरमदेव पहुँचे।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेवा स्टॉल पर छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके साथ पूरे जिले के वरिष्ठ राजनेता एवं प्रबुद्ध जनों की भागीदारी रही। छत्तीसगढ़ शासन के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद और कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव ने भी स्टॉल पर पहुँचकर युवाओं के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

इस धार्मिक और सामाजिक महाकुंभ आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, राज परिवार के युवराज श्री मैकलेश्वर राज, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री लोकचंद साहू, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि श्री मनीराम साहू, पूर्व पार्षद श्री संतोष यादव, कवर्धा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल और विधायक प्रतिनिधि श्री गोलू यादव का भोरमदेव सेवा स्टॉल पर गर्मजोशी से आगमन हुआ। अतिथियों ने स्वयं अपने हाथों से व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजकों की पीठ थपथपाई।

 

वरिष्ठों का मार्गदर्शन और युवाओं की जुझारू टीम

इस भव्य आयोजन को सफलता की बुलंदियों तक पहुँचाने में सर्व यादव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मजबूत संबल प्राप्त हुआ। कार्यकारी अध्यक्ष श्री धनीराम यादव, सचिव श्री कनस राम यादव और कोषाध्यक्ष श्री पवन यादव की गरिमामय उपस्थिति ने पूरी टीम का मनोबल बढ़ाया।

 

इस महा-अभियान को धरातल पर उतारने में युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री चंद्रेश यादव, उपाध्यक्ष द्वय श्री दिनेश यादव व श्री चंद्रकांत यादव, महामंत्री श्री रूपेश यादव तथा सचिव श्री राकेश यादव, सह कोषाध्यक्ष तुलसी यादव, महासचिव श्याम यादव ने दिन-रात एक कर दिया। इसके साथ ही, समाज के अन्य प्रमुखों और सक्रिय सदस्यों के अथक परिश्रम व सराहनीय योगदान के चलते यह सेवा शिविर कबीरधाम जिले में भाईचारे, सेवा और संस्कृति का सबसे बड़ा उदाहरण बन गया है।

  • Related Posts

    संगठन महामंत्री के रूप में कर्मवीर के व्यापक संगठनात्मक अनुभवों और कुशल मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा : किरण देव

      0 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ, कहा : कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का होगा संचार *रायपुर।* भारतीय…

    Read more

    युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने कहा – सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के संस्कार देकर…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम