Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति: राज्य में अब तक 99.2% सामान्य वर्षा दर्ज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सर्वाधिक तो सरगुजा-सुकमा में औसत से कम बारिश

 

​रायपुर,05 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून की स्थिति कुल मिलाकर सामान्य और संतोषजनक बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 5 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 584.8 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा (589.5 मिमी) का 99.2 प्रतिशत है। प्रदेश में 5 अगस्त को राज्य का दैनिक औसत 12.1 मिमी दर्ज किया गया।

​सारंगढ़-बिलाईगढ़ और नारायणपुर में अधिक बारिश

​आंकड़ों के अनुसार, औसत के मुकाबले प्रतिशत के लिहाज से सबसे अधिक वर्षा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में हुई है, जहाँ सामान्य औसत (450.5 मिमी) के मुकाबले 186.2% (838.6 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। वहीं कुल वर्षा की मात्रा के मामले में नारायणपुर जिला सबसे आगे है, जहाँ अब तक 1004.1 मिमी (141.1%) वर्षा हो चुकी है।
​इसके अलावा महासमुंद (139.3%), रायपुर (130.0%), गरियाबंद (128.9%), जांजगीर-चांपा (124.9%), बालोद (121.2%), बलौदाबाजार (116.8%), बलरामपुर (115.0%), दुर्ग (114.1%), सक्ती (114.0%) और धमतरी (112.9%) जिलों में भी सामान्य से काफी बेहतर बारिश दर्ज की गई है।

​सरगुजा और सुकमा में सामान्य से कम बारिश

​प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। सरगुजा जिले में औसत का महज 65.1% (288.2 मिमी) और सुकमा में 67.2% (545.0 मिमी) बारिश ही दर्ज हुई है। ​इसके अलावा जशपुर (69.1%), बीजापुर (70.4%), कांकेर (71.1%), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (75.0%), बेमेतरा (76.9%), बस्तर (77.4%) और कबीरधाम (81.6%) जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम बना हुआ है।
​राज्य के सभी 33 जिलों में 1 जून से 5 अगस्त 2026 तक ​सरगुजा संभाग के सरगुजा में 288.2 मिमी (65.1%), सूरजपुर में 522.3 मिमी (87.7%), बलरामपुर में 542.1 मिमी (115.0%), जशपुर में 409.9 मिमी (69.1%), कोरिया में 495.1 मिमी (93.1%) तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 483.6 मिमी (92.3%) वर्षा दर्ज की गई है।
​रायपुर संभाग के रायपुर जिले में 637.4 मिमी (130.0%),बलौदाबाजार में 653.6 मिमी (116.8%), गरियाबंद में 717.6 मिमी (128.9%), महासमुंद में 743.0 मिमी (139.3%) और धमतरी में 642.5 मिमी (112.9%) बारिश हुई है।
​बिलासपुर संभाग के बिलासपुर में 603.4 मिमी (107.6%), मुंगेली में 545.7 मिमी (101.1%), रायगढ़ में 565.5 मिमी (92.1%), सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 838.6 मिमी (186.2%), जांजगीर-चांपा में 763.8 मिमी (124.9%), सक्ती में 619.7 मिमी (114.0%), कोरबा में 588.9 मिमी (92.7%) तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 545.5 मिमी (95.1%) वर्षा दर्ज की गई है।
​दुर्ग संभाग के दुर्ग जिले में 501.0 मिमी (114.1%), कबीरधाम में 362.9 मिमी (81.6%), राजनांदगांव में 516.6 मिमी (100.6%), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 528.6 मिमी (75.0%), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 403.2 मिमी (95.3%), बालोद में 682.3 मिमी (121.2%) और बेमेतरा में 343.4 मिमी (76.9%) वर्षा हुई है।
​बस्तर संभाग के बस्तर जिले में 558.6 मिमी (77.4%), कोंडागांव में 588.2 मिमी (89.0%), कांकेर में 567.4 मिमी (71.1%), नारायणपुर में 1004.1 मिमी (141.1%), दंतेवाड़ा में 745.9 मिमी (98.2%), सुकमा में 545.0 मिमी (67.2%) तथा बीजापुर में 745.9 मिमी (70.4%) बारिश दर्ज की गई है।

​कृषि गतिविधियों को मिली रफ्तार

​मध्य छत्तीसगढ़ और मैदानी इलाकों में बेहतर और संतुलित बारिश होने से धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्यों में काफी तेजी आई है। वहीं उत्तर और दक्षिण के जिन जिलों में औसत से कम बारिश दर्ज हुई है, वहाँ आपदा प्रबंधन विभाग और कृषि विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

  • Related Posts

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार

      11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली रायपुर,05 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और…

    Read more

    लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल

      मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि रायपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस