Ro no D15139/23

नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली राहत

रायपुर, 7 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में 15 पीड़ित परिवारों के लिए 2 करोड़ 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

यह सहायता उन परिवारों को दी गई है, जिनके परिजनों की नक्सली हिंसा में मृत्यु हो गई थी और विभिन्न कारणों से उन्हें शासकीय सेवा प्रदान करना संभव नहीं था। ऐसे मामलों में नीति के तहत शासकीय सेवा के बदले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। स्वीकृत सहायता राशि का लाभ कल्लू ताती, भदरू सोढ़ी, कुमेश कुंजाम, सितु मंडावी, लांचा पुनेम, विज्जा पुनेम, इम्तियाज अली, मंगली सोढ़ी, रिशू पुनेम, रमेश ओयाम, लक्ष्मण ओयाम, बोटी ओयाम, गड़िया कुंजाम, सुदरू कारम और माड़वी आयता के परिवारों को मिलेगा।

वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में पीड़ित परिवारों को समय पर राहत और पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता देना है। छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के तहत नक्सली पीड़ित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए सुरक्षा, आर्थिक सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल प्रभावित परिवारों के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशील सोच और पुनर्वास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

  • Related Posts

    रक्तदान के साथ सेवा का सम्मान, शहर के प्रतिष्ठानों में मिलेंगी विशेष छूट

        रक्तदाताओं को होटल में भोजन, रविभवन में मोबाइल खरीदी और अस्पतालों में मिलेगा विशेष लाभ रायपुर 22 सितंबर 2026। सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जन-जन…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा सेवा महाकुंभ का आयोजन

        जरूरतमंदों के लिए छह प्रकार की सेवा में स्वेच्छा से योगदान दे सकेंगे नागरिक रायपुर, 22 सितंबर 2026/ सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना को जन-जन से…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज