Ro no D15139/23

‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन स्पोर्ट्स’ के लिए आवेदन आमंत्रित

15 अगस्त तक जमा कर सकते हैं आवेदन

रायपुर. 7 अगस्त 2026. ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को तराशने तथा क्षमता के अनुरूप राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान स्थापित करने तथा वर्ष 2030 के एशियाई खेल, वर्ष 2030 एवं 2034 के कॉमनवेल्थ खेल तथा देश में आयोजित होने वाले वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों में राज्य के खिलाड़ियों की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा ’वन डिस्ट्रिक्ट, वन स्पोर्ट्स’ के तहत खेल प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतिभा चिन्हांकन किया जाना है।

कांकेर जिला में वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट खेल प्रतियोगिता 2026 के माध्यम से ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं के चिन्हांकन एवं विकास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि कांकेर जिले की भौगोलिक परिस्थितियों, स्थानीय खेल परंपरा, उपलब्ध खेल अधोसंरचना, प्रशिक्षकों की उपलब्धता तथा खेल प्रतिभाओं की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ओलंपिक, एशियाई खेल एवं कॉमनवेल्थ खेलों में सम्मिलित खेल विधाओं में से एथलेटिक्स खेल का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक बालक-बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के पंजीयन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एवं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर बालक-बालिका एवं विद्यार्थी अपना आवेदन खेल अधिकारी के कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त या जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कार्यालय में 15 अगस्त तक जमा कर सकते हैं।

  • Related Posts

    रक्तदान के साथ सेवा का सम्मान, शहर के प्रतिष्ठानों में मिलेंगी विशेष छूट

        रक्तदाताओं को होटल में भोजन, रविभवन में मोबाइल खरीदी और अस्पतालों में मिलेगा विशेष लाभ रायपुर 22 सितंबर 2026। सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जन-जन…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा सेवा महाकुंभ का आयोजन

        जरूरतमंदों के लिए छह प्रकार की सेवा में स्वेच्छा से योगदान दे सकेंगे नागरिक रायपुर, 22 सितंबर 2026/ सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना को जन-जन से…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज