Ro no D15139/23

सेंट्रल ई-लाइब्रेरी, डिंगापुर में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

कोरबा, 07 अगस्त 2026/नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत सेंट्रल ई-लाइब्रेरी, डिंगापुर में जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माय भारत के नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह, विद्यार्थी, शिक्षक, पुस्तकालय स्टाफ तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें, स्वस्थ युवा ही सशक्त भारत की पहचान हैं।” उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थय, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाएं तथा समाज में जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे, अपने परिवार एवं समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे तथा “नशा मुक्त भारत” के निर्माण में सक्रिय सहयोग देंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्ति के लिए निरंतर जनजागरण अभियान चलाने का भी संकल्प लिया।

  • Related Posts

    रक्तदान के साथ सेवा का सम्मान, शहर के प्रतिष्ठानों में मिलेंगी विशेष छूट

        रक्तदाताओं को होटल में भोजन, रविभवन में मोबाइल खरीदी और अस्पतालों में मिलेगा विशेष लाभ रायपुर 22 सितंबर 2026। सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जन-जन…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा सेवा महाकुंभ का आयोजन

        जरूरतमंदों के लिए छह प्रकार की सेवा में स्वेच्छा से योगदान दे सकेंगे नागरिक रायपुर, 22 सितंबर 2026/ सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना को जन-जन से…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज