Ro no D15139/23

PDA के ‘P’ पर छिड़ी सियासी बहस, मायावती बोलीं- सपा का एक और राजनीतिक छलावा

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) की राजनीति पर निशाना साधते हुए उसे संकीर्ण जातिवादी राजनीति और चुनावी स्वार्थ से प्रेरित बताया है. उन्होंने कहा कि बसपा ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति और सिद्धांत पर चलने वाली सर्वसमाज-हितैषी अंबेडकरवादी पार्टी है. मायावती के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बसपा की चार बार रही सरकारें भी इसी नीति के आधार पर संचालित हुई हैं.

‘पीडीए’ में ‘प’ को लेकर मायावती का सपा पर तंज

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि सपा अपने कथित ‘पीडीए’ यानी पिछड़ा, दलित और अक्लियत की राजनीति का प्रचार करती रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि अब अपरकास्ट समाज, खासकर ब्राह्मण समाज को बसपा से तेजी से जुड़ता देखकर और इसी आधार पर पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने से सपा विचलित है. मायावती का दावा है कि इसी वजह से सपा ने ‘पीडीए’ में ‘प’ का अर्थ ‘पिछड़ा’ बताने के बाद अब ‘पंडित’ करना शुरू कर दिया है.

‘यह राजनीतिक छल और छलावे का प्रमाण’

बसपा प्रमुख ने कहा कि ‘पी’ से ‘पिछड़ा’ प्रचारित करने के बाद अब ‘पंडित’ किए जाने को सपा की राजनीति में बदलाव के तौर पर देखा जा सकता है. उन्होंने इसे राजनीतिक छल और छलावे का एक और जीता-जागता प्रमाण बताया. मायावती ने कहा कि ऐसी राजनीति चुनावी स्वार्थ और संकीर्ण जातिवादी सोच पर आधारित है.

मायावती ने सर्वसमाज से सावधान रहने की अपील की

मायावती ने कहा कि इस तरह की राजनीतिक छल और छलावे की राजनीति से किसी व्यक्ति विशेष का कुछ समय के लिए भले ही थोड़ा फायदा हो सकता है, लेकिन इससे पूरे समाज का भला नहीं हो सकता. उन्होंने सर्वसमाज के लोगों से ऐसी ‘छलावापूर्ण’ समाजवादी पार्टी और उसकी संकीर्ण जातिवादी राजनीति से सावधान रहने की अपील की. मायावती ने इसे समय की मांग और सर्वसमाज के हित में जरूरी बताया.

  • Related Posts

    केंद्र सरकार को झटके लगते ही क्यों मुखर हो जाते हैं NDA के साथी? चिराग, मांझी और कुशवाहा की राजनीति समझिए

    Chirag Paswan-Jitan Ram Manjhi Politics: गठबंधन की राजनीति में साथ रहना और हर मुद्दे पर एक जैसी राय रखना, दोनों अलग-अलग बातें हैं. केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में…

    Read more

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    पीरपैंती में संथाल और पहाड़िया समुदाय की महिलाओं को सौंपी गई घरों की चाबी भूमिहीन परिवारों को मिला स्थायी आवास और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर अतीश दीपंकर…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?