Ro no D15139/23

‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें सीएम योगी कहते सुनाई दे रहे हैं, “जो कुर्सी कल जानी है, वह आज चली जाए, मुझे इसकी चिंता नहीं है.” उन्होंने कहा कि सरकार को विकास के लिए विजन और समय दोनों चाहिए. सीएम ने दावा किया कि 2017 से पहले मुख्यमंत्री नोएडा और धार्मिक स्थलों पर जाने से डरते थे, क्योंकि उन्हें कुर्सी जाने का डर रहता था. उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने इन धारणाओं को तोड़ने का काम किया.

‘जनता ने हमेशा के लिए विदा किया’

सीएम योगी ने कहा कि जब उन्हें नोएडा जाने को लेकर कुर्सी खिसकने की बात बताई गई तो उन्होंने कहा कि अगर कुर्सी जानी है तो आज ही चली जाए, लेकिन वह जनता के लिए काम करने आए हैं. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले के नेता जनता के बीच जाने से डरते थे. योगी ने दावा किया कि जनता ने ऐसे नेताओं को हमेशा के लिए सत्ता से विदा कर दिया है.

सपा पर दंगा कराने का आरोप

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुद को नहीं संभाल सकते, वे प्रदेश और 25 करोड़ जनता को क्या संभालेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में दंगे होते थे और दंगाइयों के सामने सरकार घुटने टेकती थी. संभल की घटना का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि एक व्यक्ति ने दंगा कराने का प्रयास किया, जिसके खिलाफ अब सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है.

सीएम योगी के इस बयान की चर्चा तेज

सीएम योगी के इस बयान की चर्चा तेज

सीएम योगी आदित्यनाथ के “जो कुर्सी कल जानी है, वह आज चली जाए” वाले बयान के बाद यूपी की सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. विपक्षी दलों की ओर से इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना है, वहीं बीजेपी समर्थक इसे योगी आदित्यनाथ के बेबाक तेवर और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से जोड़कर देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी सीएम योगी के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है.

  • Related Posts

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    US G20 Summit 2026 : एक तरफ अमेरिकी संसद में भारतीय उत्पादों पर 100 फीसदी तक का भारी-भरकम टैरिफ थोपने वाला बिल पास हो चुका है, तो दूसरी तरफ प्लानिंग है…

    Read more

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. छात्रों, अभिभावकों और अन्य लोगों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन के बाद…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन