राजनांदगांव 08 अगस्त 2026। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 9 अगस्त 2026 को राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 9 अगस्त को सुबह 11.15 बजे एम-6 सेक्टर 24 अटल नगर नवा रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे कृष्ण कुंज जज कालोनी के पास रामकृष्ण वार्ड क्रमांक 22 राजनांदगांव पहुंचकर 2000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण एवं विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव दोपहर 2.15 बजे रामकृष्ण वार्ड क्रमांक 22 से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.25 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव अपरान्ह 3 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3.10 बजे दिग्विजय स्टेडियम पहुंचकर 25वां छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव अपरान्ह 3.40 बजे दिग्विजय स्टेडियम से कार द्वारा माता सुन्दरी पब्लिक स्कूल पंडरी रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय
*मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल* *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित* …
Read more








