Ro no D15139/23

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की तत्परता से हुई जान-माल की सुरक्षा

राजनांदगांव 08 अगस्त 2026। जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा नगर सेना राजनांदगांव सदैव नागरिकों की सुरक्षा एवं आपदा के समय त्वरित सहायता के लिए तत्पर रहती है। किसी भी आगजनी अथवा आपातकालीन सूचना पर प्रशिक्षित टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करती है। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्री एके सिंह ने बताया कि ग्राम मोहंदी स्थित जया केमिकल व जालबांधा केमिकल प्लांट, कोरिनभाठा राजनांदगांव स्थित अंशदीप इलेक्ट्रानिक एवं फर्नीचर शोरूम, दादा बस सर्विस कंपनी के 5 बस, ग्राम बांकल में मालगाड़ी में कोयला बोगी में आग, ग्राम बुद्धफरदा स्थित रामदेव रिफायनरी प्लांट, ग्राम पार्रीकला में अग्रवाल राईस मिल में आगजनी की सूचना पर विभाग की प्रशिक्षित टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आधुनिक अग्निशमन उपकरणों की सहायता से आग पर शीघ्र नियंत्रण स्थापित किया। समय पर की गई कार्रवाई से आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोका गया।

इसी तरह अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग द्वारा आग बुझाने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं, भवनों में फंसे लोगों के सुरक्षित रेसक्यू तथा अन्य आपातकालीन परिस्थतियों में भी प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य करती है। मोहारा स्थित वाटर फिल्टर प्लांट में क्लोरिन गैस रिसाव की गंभीर घटना होने की सूचना मिलने पर फायर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। गैस लगभग 100 से 200 मीटर के क्षेत्र में फैलने लगी। जिससे कर्मचारियों एवं आसपास के क्षेत्र में खतरे की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। टीम द्वारा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर स्टेशन प्रभारी के नेतृत्व में सावधानी एवं तकनीकी दक्षता के साथ गैस रिसाव वाले क्षेत्र में प्रवेश किया। टीम ने रिसाव के स्रोत की पहचान कर तकनीकी उपायों से क्लोरिन गैस के रिसाव को सफलतापूर्वक नियंत्रित कर पूरी तरह बंद किया गया। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा राजनांदगांव द्वारा समय-समय पर विद्यालयों, शासकीय कार्यालयों औद्योगिक संस्थानों, मेडिकल कॉलेज, पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जाती है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान