Ro no D15139/23

छात्रावासी बच्चों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

*उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा- लक्ष्य बनाकर पूरी लगन से मेहनत करें, परिणाम की चिंता में प्रयासों में कमी न होने दें*

 

*छात्रावास में लगेगा स्मार्ट क्लास, प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें और कंप्यूटर भी मिलेंगे*

 

रायपुर, 08 अगस्त 2026/ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज शाम कवर्धा के पोस्ट मैट्रिक अनु. जनजाति बालक छात्रावास पहुंचे। उन्होंने छात्रावासी बच्चों से मुलाकात की और साथ बैठकर उनके पढ़ाई लिखाई, आगे की करियर प्लानिंग पर विस्तार से बात की। उन्होंने यहां निवासरत प्रत्येक बच्चे से व्यक्तिगत रूप से बात करते हुए उनके बारे में जानकारी ली।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छात्रों से कहा कि पोस्ट मैट्रिक के छात्र स्कूली पढ़ाई पूर्ण कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हुए कैरियर निर्माण की ओर आगे बढ़ रहे होते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए उन्होंने छात्रावास में स्मार्ट क्लासरूम लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस के अनुसार कंटेंट स्मार्ट क्लासरूम में फीड किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बच्चों की मांग पर छात्रावास की लाइब्रेरी में इंटरनेट युक्त कंप्यूटर भी प्रदान करने के निर्देश दिए।

 

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने छात्रों से कहा कि जीवन में लक्ष्य बनाकर उसे पाने के लिए पूरी लगन से मेहनत करें। परिणाम क्या आएगा इसकी चिंता में समय व्यर्थ न गंवाएं और अपने प्रयासों में कमी न रखें। यदि पूरे समर्पण के साथ प्रयास किए जायें तो सफलता जरूरी मिलती है। यदि कभी असफलता मिले तो याद रखें कि किसी भी ध्येय को पाने के लिए किया गया प्रयास जीवन में कहीं न कहीं काम जरूर आता है। उन्होंने छात्रों से कहा कि आज का समय तकनीक का है। तकनीक आधारित तैयारी समय बचाने के साथ तैयारी को भी पुख्ता करती है। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने की शुभकामनाएं देते हुए उपहार में पेन दिए और बारिश के मौसम को देखते हुए छाता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस दौरान छात्रावास का निरीक्षण कर छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद श्री बिहारी धुर्वे, श्री मनीराम साहू, श्री चंदन पटेल, श्री ईश्वरी धुर्वे, श्री मनीराम छेदावी, सहायक आयुक्त श्री लक्ष्मी पटेल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

*छात्र ने बताया आँख में है समस्या, उप मुख्यमंत्री ने कहा रायपुर में करवाएंगे इलाज*

इस दौरान एक बच्चे ने अपनी आँख में समस्या के बारे में बताया। तो उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संवेदनशील पहल करते हुए कहा कि रायपुर में आँख के अच्छे अस्पताल में उपचार कराया जाएगा। इसमें आवश्यक समन्वय के लिए उन्होंने सहायक आयुक्त को निर्देशित किया।

 

*छात्रावास में लगेगा स्मार्ट क्लास*

उप मुख्यमंत्री ने जब बच्चों से बात की और उनकी करियर प्लानिंग के बारे में जाना तो उन्होंने तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए छात्रावास में विशेष स्मार्ट क्लास लगवाने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस स्मार्ट क्लास में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अनुसार कंटेंट फीड किया जाए। इसके साथ ही इसमें ऑनलाइन क्लासेज कनेक्ट करने की भी सुविधा हो।

 

*प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें और मासिक पत्रिकाएं उपलब्ध कराने के निर्देश*

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छात्रों से परिचय के दौरान उनके करियर को लेकर भविष्य की तैयारी को लेकर जब चर्चा कर रहे थे तो छात्रों ने बताया कि यह 11-12 वीं के छात्रों के साथ स्नातक के छात्र भी रहते हैं, तथा वे अलग अलग परीक्षाओं जैसे नीट, जेईई, लॉ, एसएससी, व्यापम, पीएससी, जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी किताबें और मासिक पत्रिकाओं के नाम छात्रों से पूछे और अधिकारियों से कहा कि लाइब्रेरी में ये सारे स्टडी मटेरियल उपलब्ध करवाए जाएं।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी -बूंद-बूंद सहेजकर जल सुरक्षा की राह पर ‘मुल्ले’

    विकसित भारत जीरामजी योजना से सेंड फिल्टर निर्माण ने दी भूजल को संजीवनी*   *ग्रामीणों को मिला स्थानीय रोजगार*   रायपुर,27 सितंबर 2026/   “जल है तो जीवन है”—यह पंक्तियाँ…

    Read more

    जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के जनजातीय कल्याण विभाग को जनजातीय विरासत के संरक्षण एवं वनाधिकारों की निरंतर सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए अभिनव कार्यों के लिए प्रतिष्ठित…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान