Ro no D15139/23

जिले में 1 जून से अब तक 678.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

धमतरी, 09 अगस्त 2026। जिले में मानसून के दौरान इस वर्ष अब तक सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से 9 अगस्त 2026 तक जिले में औसत 678.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में पिछले 10 वर्षों के आधार पर जिले की औसत वर्षा 620.7 मिलीमीटर है। इस प्रकार जिले में अब तक औसत वर्षा की तुलना में 109.4 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है।

तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार धमतरी तहसील में 716.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो औसत 627.3 मिलीमीटर की तुलना में 114.2 प्रतिशत है। कुरूद में 649.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो औसत 579.2 मिलीमीटर का 112.2 प्रतिशत है। मगरलोड में 675.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो औसत 594.6 मिलीमीटर का 113.5 प्रतिशत है।

इसी तरह नगरी में 540.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो औसत 598.5 मिलीमीटर का 90.3 प्रतिशत है। भखारा में 698.0 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो औसत 653.5 मिलीमीटर का 106.8 प्रतिशत है। कुकरेल में 684.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत 625.8 मिलीमीटर का 109.4 प्रतिशत है।

आज 9 अगस्त को जिले में औसत 22.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। तहसीलवार आज की वर्षा में कुरूद में सर्वाधिक 64.2 मिलीमीटर, धमतरी में 15.8 मिलीमीटर, मगरलोड में 14.6 मिलीमीटर, नगरी में 13.0 मिलीमीटर, भखारा में 19.0 मिलीमीटर तथा कुकरेल में 2.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

जिले में तहसीलवार वर्षा की स्थिति पर प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा वर्षा एवं मौसम की स्थिति के अनुसार संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

// पाराशर//

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात