Ro no D15139/23

विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा
रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को मुंबई से रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। सैयदना साहेब का भव्य स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में समुदाय के सदस्य कम्युनिटी सेंटर में एकत्र होंगे।
रायपुर में अपने प्रवास के दौरान, सैयदना साहब समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे और उन्हें आस्था व सामाजिक जिम्मेदारी के विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। उनके आमानाका में नवनिर्मित मस्जिद का उद्घाटन करने की भी उम्मीद है।
रायपुर में दाऊदी बोहरा समुदाय के मीडिया समन्वयक इदरीस हैदरी ने कहा, “पिछले दस वर्षों में सैयदना साहब का यह पहला रायपुर दौरा है, और यहाँ के परिवारों में इसे लेकर उत्सुकता असाधारण है। हम में से कई लोगों के लिए, विशेष रूप से हमारे बच्चों और समुदाय के युवा सदस्यों के लिए, यहाँ रायपुर में सैयदना साहब से मिलने का अवसर पाना एक ऐसा अनुभव होगा जिसे वे कई वर्षों तक याद रखेंगे।”
सैयदना साहब नियमित रूप से भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाऊदी बोहरा समुदायों की यात्राएं करते हैं। ये यात्राएं समुदाय के सदस्यों के साथ सीधे संवाद का अवसर प्रदान करती हैं और अक्सर शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी, आर्थिक भलाई तथा व्यापक समाज की सेवा पर केंद्रित स्थानीय पहलों को एक नई गति देती हैं।
रायपुर 400 से अधिक दाऊदी बोहरा परिवारों का निवास स्थान है, जहाँ समुदाय के सदस्य हार्डवेयर, कृषि उपकरण, प्रिंटिंग और कपड़ा (टेक्सटाइल) सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं।

  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

      *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ रुपए की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन* *8,454 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई की सुविधा,…

    Read more

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ रुपए की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन*   *8,454 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई की सुविधा,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?