Ro no D15139/23

नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

वृहद नशा मुक्ति कार्यक्रम, युवाओं ने दिया नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश

रायपुर,10 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री के आह्वान एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत द्वारा संचालित ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में युवाओं और विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, सेमरा, विकासखंड कुसमी में वृहद नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे से स्वयं दूर रहने, अपने परिवार और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान, मानसिक प्रभाव, पारिवारिक विघटन, सामाजिक अपराध एवं आर्थिक हानि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों और शिक्षकों ने युवाओं को शिक्षा, खेल, योग, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा रचनात्मक कार्यों के माध्यम से अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन एवं सहभागिता सुनिश्चित की गई। विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध जागरूकता संदेश देते हुए अपने साथियों, परिवारजनों एवं समुदाय को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। नशामुक्त जीवनशैली अपनाकर युवा न केवल अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का उद्देश्य देशभर के युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान