Ro no D15139/23

दुबछोला-चिरमिरी मार्ग चौड़ीकरण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, 11.84 करोड़ रुपये होंगे खर्च

*स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से सँवर रहा है मनेंद्रगढ़ क्षेत्र*

रायपुर, 10 अगस्त 2026/

राज्य शासन ने वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल जिला एम.सी.बी. के दुबछोला के भुकभुकी से चिरमिरी तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस कार्य की लंबाई 3.90 किलोमीटर है और इसे 2 लेन में पुल-पुलिया सहित निर्मित किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को जारी पत्र के अनुसार, इस कार्य के लिए वित्त विभाग की सहमति से रूपये 1184.86 लाख (ग्यारह करोड़ चौरासी लाख छियासी हजार रुपये मात्र) की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने क्षेत्र के विकास के लिए इस महत्वाकांक्षी सड़क की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव का आभार जताया है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को यातायात संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। इस सड़क के बनने से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के नए रास्ते खुलेंगे। बेहतर सड़क संपर्क से बच्चों को स्कूल-कॉलेज पहुंचना आसान होगा, अस्पतालों तक मरीजों की पहुंच सुगम होगी, और क्षेत्र में व्यापार व रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस तरह यह मार्ग चौड़ीकरण कार्य मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा