Ro no D15139/23

बस्तर के खेतों में बही समृद्धि की बयार महिला किसान  रैबाली कश्यप ने रची सफलता की नई इबारत

जगदलपुर, 10 अगस्त 2026/ क्या कोई सोच सकता था कि खेतों की वही मिट्टी, जो कल तक मुश्किल से जीवन की बुनियादी जरूरतें पूरी कर पा रही थी, आज किसी के सपनों की सबसे बड़ी उड़ान बन जाएगी?

बस्तर संभाग के ग्राम छिंदगांव की फिजाओं में आज उम्मीद और स्वाभिमान की एक नई खुशबू घुली हुई है। यहाँ की निवासी और जागृति महिला समूह से जुड़ी एक साधारण-सी ग्रामीण महिला रैबाली कश्यप ने संघर्ष के अँधेरों को चीरते हुए अपनी किस्मत का पन्ना खुद लिखा है!
एक समय था जब खेती सिर्फ जीवन-यापन का जरिया थी, लेकिन जब रैबाली ने एकीकृत कृषि क्लस्टर का दामन थामा, तो मानो उनके इरादों को पंख लग गए। उन्होंने पारंपरिक सोच की बेड़ियों को तोड़ा और एक साथ अपनी जमीन पर पाँच बड़ी गतिविधियों की नींव रखी बकरीपालन, गायपालन, मुर्गीपालन, सुगंधित धान और हरी-भरी सब्जियों का उत्पादन!

रैबाली की मेहनत और लगन का ऐसा रंग लाया कि उनके खेत और आँगन खुशहाली का केंद्र बन गए। आज सिर्फ बकरीपालन से उन्हें 60 हजार रुपए और मुर्गीपालन से 30 हजार रुपए की अच्छी आय हो रही है। यही नहीं सब्जियों की उपज से 24 हजार रुपए, गायपालन से 20 हजार रुपए और सुगंधित धान की महक के साथ 20 हजार रुपए की कमाई ने उनकी तकदीर ही बदल दी। सुगंधित धान से मिलने वाली अतिरिक्त राशि के साथ अब वे हर साल डेढ़ लाख रुपए से भी अधिक का बढ़िया मुनाफा अर्जित कर रही हैं!

आज रैबाली दीदी किसी की मोहताज नहीं हैं वे अपने परिवार की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी हैं। अपने बच्चों के खिलखिलाते चेहरे, उनकी बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य को देखकर उनका सीना गर्व से चैड़ा हो जाता है। समाज में जब लोग उन्हें सम्मान की नजर से देखते हैं, तो उनका हर एक संघर्ष सफल होता नजर आता है।
रैबाली कश्यप ने यह साबित कर दिया है कि अगर मन में जज्बा हो, तो परिस्थितियाँ चाहे जो भी हों, सफलता की कहानी खुद लिखी जा सकती है। उनकी यह बुलंद आवाज आज गाँव-गाँव गूँज रही है एकीकृत कृषि अपनाएँ-आय बढ़ाएँ, खुशहाल जीवन बनाएँ!

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात