Ro no D15139/23

सिविल अस्पताल भानपुरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

जगदलपुर, 10 अगस्त 2026/ जिले के सिविल अस्पताल भानपुरी में सोमवार 10 अगस्त को जिला स्तरीय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2026 और गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ किया गया। इस विशेष अवसर का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जनपद पंचायत बस्तर के अध्यक्ष श्री संतोष बघेल एवं जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीना लक्ष्मी, बस्तर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायण सिंह नाग, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री राजेंद्र बघेल तथा ब्लॉक विस्तार शिक्षक श्रीमती जीली मंडावी विशेष रूप से मौजूद रहे।

शुभारंभ के तुरंत बाद जिला स्तरीय स्वास्थ्य टीम ने क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेसोली पहुंचकर 420 बच्चों का जांच किया, साथ ही प्राथमिक शाला फरसागुड़ा और मुरकुची स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा भी लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीना लक्ष्मी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देते हुए बताया कि पेट में कृमि होने से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की खुराक अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही गहन डायरिया पखवाड़े के तहत बच्चों को डायरिया से बचाने के तरीके, व्यक्तिगत स्वच्छता और ओआरएस-जिंक के सही उपयोग की जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूली बच्चों को एचपीवी टीकाकरण के महत्व और इससे होने वाले दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभों के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा अनिवार्य रूप से खिलाएं और दैनिक जीवन में स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाकर बच्चों को स्वस्थ रखने में अपना योगदान दें।

  • Related Posts

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं…

    Read more

    सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री  अरुण साव

      ‘सेवा, स्वच्छता और नारी सशक्तिकरण के संदेशों को रंगोली में उकेर रहीं बेटियां’ *पौने दो क्विंटल सामग्री से बनी ‘विकसित लोरमी, विकसित भारत’ की भव्य रंगोली, आठ स्कूलों की…

    Read more

    NATIONAL

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड