Ro no D15139/23

रक्षाबंधन से पहले मिला ‘भाई का उपहार’, महतारी वंदन की राशि से सजेगी त्योहार की खुशियां

मंजू, शिवानी और मीनाक्षी बोलीं—अब अपनी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं

धमतरी, 11 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस पावन त्योहार से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से जिले की महिलाओं के चेहरों पर खुशी की मुस्कान है। मुजगहन की मंजू यादव, धमतरी की शिवानी साहू और पोटियाडीह की मीनाक्षी निर्मलकर के लिए यह राशि महज आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि त्योहार की खुशियां अपने सामर्थ्य से मनाने का अवसर लेकर आई है।

“इस बार रक्षाबंधन पर अपने लिए साड़ी खरीदूंगी”—मुजगहन की मंजू यादव के चेहरे पर यह कहते हुए खुशी साफ दिखाई देती है। वे बताती हैं कि महतारी वंदन की राशि से अपनी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने में काफी मदद मिलती है। इस बार वे इसी राशि से अपने लिए नई साड़ी खरीदकर रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह से मनाएंगी।

धमतरी की शिवानी साहू कहती हैं, “पहले बच्चों के लिए मिठाई या त्योहार की जरूरी चीजें लेने के लिए भी कई बार दूसरों की मदद लेनी पड़ती थी। अब महतारी वंदन की राशि से अपनी जरूरतें पूरी कर पा रही हूं। रक्षाबंधन पर बच्चों के लिए मिठाई और जरूरी सामान खरीदूंगी।”

वहीं पोटियाडीह की मीनाक्षी निर्मलकर के लिए यह राशि भाई-बहन के रिश्ते को और खास बनाने वाली है। वे बताती हैं, “इस बार अपने भाइयों के लिए राखी, मिठाई और दूसरी जरूरी चीजें अपने पैसे से खरीदूंगी। त्योहार से पहले मिली यह राशि मेरे लिए किसी उपहार से कम नहीं है।”

तीनों महिलाओं ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अपना ‘भाई’ बताते हुए धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार की जरूरतों में अपनी भूमिका अधिक मजबूती से निभा पा रही हैं।
महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के साथ-साथ बच्चों की आवश्यकताओं, घरेलू खर्च और त्योहारों से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं। रक्षाबंधन से पहले मिली यह राशि उनके लिए आर्थिक संबल के साथ आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और खुशियों का उपहार बनकर आई है।

  • Related Posts

    गांवों में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता-सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा

      कोकड़ी, भेण्डरी और कुण्डेल में उचित मूल्य दुकान, सहकारी समिति, महिला आजीविका गतिविधियों, आंगनबाड़ी, स्कूल एवं रीपा सेंटर का किया निरीक्षण योजनाओं के अभिसरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत…

    Read more

    जहां मलेरिया था बड़ी चुनौती, वहां बदली तस्वीर, 10 साल में 83% घटे मामले, अब गांवों में बदल रही लोगों की आदत

      बैगा-गुनिया और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने संभाली जागरूकता की कमान, गांवों में बदलने लगा मलेरिया से बचाव का व्यवहार रायपुर ,11 अगस्त 2026/ बस्तर में मलेरिया से जंग अब…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल