Ro no D15139/23

श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन ने दी हरेली तिहार की बधाई

रायपुर, 11 अगस्त 2026/ प्रदेश के वाणिज्य उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है। छत्तीसगढ़ के लोक जीवन इस पर्व का बहुत महत्व है। हरेली छत्तीसगढ़ पहला लोक पर्व है। इससे ही लोक तिहारों का सिलसिला शुरू होता है। हरेली के दिन किसान भाई नांगर (हल) एवं कृषि औजार की पूजा करते है, जो हमारे कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो हरेली पर्व का महत्व धरती को हरा-भरा बनाये रखने के लिए पेड़-पौधे की महत्ता को भी प्रदर्शित करता है।

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि पिछले दो वर्षों में लगभग डेढ़ लाख करोड रुपए की राशि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों के खाते में अंतरित की गई है। 2025 26 में किसानों की संख्या बढ़कर 27 लाख 53 हज़ार एवं 33.08 लाख हेक्टेयर रकबा हो गया है, प्रदेश के किसानों को 2025 26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर्गत 33431.19 करोड रुपए तथा बोनस के रूप में 10292.30 करोड़ रुपए की राशि का प्रत्यक्ष एवं पारदर्शी भुगतान किया गया है, इससे राज्य के ग्रामीण अर्थतंत्र को अभूतपूर्व मजबूती मिली है।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि विष्णुदेव सरकार की किसान कल्याण की नीतियों से खेती में किसानों का मुनाफा बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कई अहम निर्णय लिए गए हैं, जिनसे किसान परिवार अधिक सशक्त और फसल उगाने से लेकर उसे बेचे जाने तक की प्रक्रिया बेहद आसान हुई है। छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां किसानों को उनके धान का अधिकतम मूल्य मिल रहा है।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने आम नागरिकों एवं किसानों की खुशहाली की कामना की है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की है।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर छत्तीसगढ़ में विधिक जागरूकता अभियान

      ‘सशक्त युवा, सशक्त भारत’ थीम के तहत साइबर सुरक्षा और डिजिटल अधिकारों पर विशेष फोकस रायपुर, 11 अगस्त 2026/ अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त को छत्तीसगढ़…

    Read more

    एआई से महिलाओं की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना गंभीर साइबर अपराध : महिला आयोग

      रायपुर में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता रायपुर,11 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने कहा…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल