Ro no D15139/23

भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” 14 अगस्त को कार्यक्रम का आयोजन भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे नमन

 

कोरबा 11 अगस्त 2026/  भारत सरकार द्वारा निर्णय लिया गया हैं कि 14 अगस्त 2026 को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर देश भर में विभिन्न स्मृति दिवस एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
छत्तीसगढ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में 14 अगस्त को पंडित जवाहर लाल नेहरू सभागार रामपुर कोरबा के ऑडिटोरियम में अपरान्ह 4 बजे “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” का कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं।
भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य आम जनमानस तथा विशेष रूप से युवा पीढ़ी को भारत विभाजन की दुःखद वास्तविकताओं से अवगत कराना तथा उससे प्रभावित लाखों लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करना हैं। कार्यक्रम में भारत विभाजन से प्रभावित सभी दिवंगत जनों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाएगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों,हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों आदि में “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रदर्शनी, कैंडल मार्च, व्याख्यान, परिचर्चा, वृत चित्र प्रदर्शन सहित जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जायेगी।
नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर जिले में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। यह तिरंगा यात्रा 13 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड से ओपन थियेटर घंटा घर कोरबा तक निकाली जायेगी।
जिला प्रशासन कोरबा एवं नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सभी शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी, शासकीय अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों के छात्र-छात्राएं, युवाजन, प्राचार्य, शिक्षकगण, गणमान्यजनों सहित नागरिकगण सम्मिलित होंगे।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकास खंडों, शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम वंदेमातरम् थीम पर आयोजित की जा रही हैं। जिसमें देशभक्ति पर आधारित विविध कार्यक्रम- तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़ मैराथन, तिरंगा कंसर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा रंगोली, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान, तिरंगा मेला, हर हर तिरंगा और वंदेमातरम् पर विशेष प्रदर्शनी आदि आयोजित किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल