Ro no D15139/23

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि महाविद्यालय कुरूद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

कुरूद, 11 अगस्त 2026/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर, बालक एवं बालिका छात्रावास तथा परिसर की रिक्त भूमि में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नवनीत राणा ने पौधारोपण कर किया। अभियान की मूल भावना के अनुरूप उनके द्वारा लगाया गया प्रथम पौधा मातृत्व के प्रति सम्मान और प्रकृति संरक्षण के संकल्प का प्रतीक बना। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई एवं सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।

अधिष्ठाता डॉ. नवनीत राणा ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृत्व के प्रति सम्मान और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को जोड़ने वाली एक भावनात्मक पहल है। प्रत्येक विद्यार्थी यदि एक पौधे को अपनी जिम्मेदारी मानकर उसका संरक्षण करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वस्थ वातावरण तैयार किया जा सकता है।

कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और पौधों की नियमित देखभाल के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। महाविद्यालय परिसर को हराभरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में आयोजित इस पहल से विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी बढ़ावा मिला।

  • Related Posts

    नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *अंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी*   *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’…

    Read more

    ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर

    *आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान*   रायपुर, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के भिलाई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन मिलन’…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान