Ro no D15139/23

मेरी बेटी मेरा अभिमान’ अभियान के तहत नवागांव( सा) में बालिका शौचालय निर्माण शुरू

बालिकाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

धमतरी, 11 अगस्त 2026। बालिकाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में जिले में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत नवागांव (सा) में ‘मेरी बेटी मेरा अभिमान’ अभियान के तहत स्वीकृत बालिका शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत लेआउट किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई।

ग्राम पंचायत नवागांव सा में वीबी-जी राम जी के तहत स्वीकृत इस निर्माण कार्य का लेआउट संबंधित तकनीकी अमले की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में बालिकाओं के लिए पृथक, स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय सुविधा की आवश्यकता और इसके महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

‘मेरी बेटी मेरा अभिमान’ अभियान बालिकाओं की गरिमा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मसम्मान से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल है। पर्याप्त एवं सुरक्षित स्वच्छता सुविधाएं बालिकाओं के स्वास्थ्य की रक्षा करने के साथ विद्यालयों में उनकी नियमित उपस्थिति और शिक्षा को भी प्रोत्साहित करती हैं। वहीं स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करने में भी इन सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

स्थानीय जरूरतों के अनुरूप हो रहा मूलभूत सुविधाओं का विस्तार

विकासखंड नगरी में ग्राम पंचायतों की स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मूलभूत अधोसंरचना के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ निर्माण कार्यों में पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। नवागांव सा में शुरू हुआ बालिका शौचालय निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने कहा कि, “‘मेरी बेटी मेरा अभिमान’ केवल शौचालय निर्माण की पहल नहीं, बल्कि बालिकाओं के सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मविश्वास से जुड़ा अभियान है। नवागांव सा में स्वीकृत बालिका शौचालय का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जाएगा। ग्राम पंचायतों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं का विस्तार शासन की प्राथमिकता है। बालिकाओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा मिलने से उनकी गरिमा के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।”

  • Related Posts

    भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश*   रायपुर 25 सितंबर 2026/ प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की…

    Read more

    भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश*   रायपुर, 25 सितम्बर 2026/ बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी