Ro no D15139/23

आज के बच्चे कल शतरंज की दुनिया में बनेंगे बरगद का पेड़ – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

खेल मैदान से निकलता है आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ युवा – उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव*

 

*- राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन*

 

राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में विगत दिवस दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव एवं सांसद श्री संतोष पाण्डेय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। एलिगेंट कॉमर्स एवं आईटी कॉलेज राजनांदगांव तथा एनआरसीए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 125 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने प्रतियोगिता में शतरंज खेल रहे प्रतिभागियों के बीच पहुंचकर उनकी प्रतिस्पर्धा का अवलोकन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने बच्चों का उत्साह देखकर प्रतिभागियों के साथ शतरंज खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों को अपने बीच पाकर प्रतिभागी बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव में राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में 125 से अधिक बच्चों की सहभागिता उत्साहजनक है। दिग्विजय स्टेडियम में बास्केटबॉल, शतरंज, बैडमिंटन, क्रिकेट और फुटबॉल सहित विभिन्न खेल गतिविधियां एक साथ संचालित हो रही हैं। स्टेडियम निर्माण का उद्देश्य भी यही था कि एक ही परिसर में विभिन्न खेलों के लिए बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की शतरंज परंपरा को आगे बढ़ाने वाले खिलाडिय़ों की उपलब्धियां प्रेरणादायी हैं। आज प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे बच्चे शतरंज के क्षेत्र में आगे बढऩे की क्षमता रखते हैं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिस तरह वृक्षारोपण के समय एक छोटा सा पौधा दिखाई देता है, लेकिन समय के साथ वही विशाल बरगद का पेड़ बन जाता है, उसी तरह आज के ये बच्चे भविष्य में शतरंज की दुनिया में बड़े खिलाड़ी और मास्टर बन सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास और उत्सुकता पैदा करना सबसे महत्वपूर्ण है। एक बार आत्मविश्वास और हिम्मत आ जाए तो दुनिया की कोई ताकत आगे बढऩे से नहीं रोक सकती। उन्होंने बच्चों से कहा कि प्रतियोगिता में हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। हार को सीख के रूप में लेकर अगली प्रतियोगिता की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल में जीत और हार दोनों होती हैं, लेकिन लगातार प्रयास करते रहने से सफलता निश्चित रूप से मिलती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भीतर जब किसी खेल के प्रति उत्सुकता जागती है और वे प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं, तो उनमें सीखने और आगे बढऩे की ललक स्वत: विकसित होती है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों को केवल शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए उन्हें जिस भी सहयोग की आवश्यकता होगी, उसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों, आयोजकों और उपस्थित नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में 125 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें बड़ी संख्या में बालिकाओं की सहभागिता विशेष रूप से उत्साहजनक है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में सुबह से शाम तक लगातार खेल गतिविधियां संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं और मैदान में जाकर खेलना केवल खिलाड़ी बनाने तक सीमित नहीं है। खेल के मैदान से आत्मविश्वास, अनुशासित, स्वस्थ और सबको साथ लेकर चलने वाला युवा तैयार होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे और युवा को खेलों को करियर के रूप में अपनाना जरूरी नहीं है, लेकिन हर बच्चे को कम उम्र से ही किसी न किसी खेल से जरूर जुडऩा चाहिए। मैदान में जाकर खेलना और पसीना बहाना उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जो खेलेगा, वही खिलेगा के संदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने बच्चों से खूब खेलने और आगे बढऩे का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में जूनियर खिलाडिय़ों का उत्साह और शतरंज के प्रति उनकी रूचि देखकर विश्वास होता है कि यहां से भविष्य में बड़े स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे। उन्होंने राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समापन समारोह में राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, दिग्विजय स्टेडियम के सचिव श्री रमेश पटेल, श्री योगेश बागड़ी, श्री राजेश खंडेलवाल, श्री राजेश गुप्ता, श्री सुनील अग्रवाल, श्री नंदकिशोर सोनी, श्री बलवीर बग्गा, श्री सुदेश चौरसिया, श्री राजेश बागड़ी, श्री अशोक जोशी, श्री देवेंद्र ठाकुर, श्री रामप्रसाद पाल, सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खेलप्रेमी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल