Ro no D15139/23

विगत वर्षों की अपेक्षा जशपुर वन मंडल में हाथियों से जनहानि में कमी

जशपुरनगर 12 अगस्त 2026 / वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र बगीचा के परिसर महादेवडांड के वन कक्ष क्रमांक आर. एफ-1259 में दिनांक 09.08.2026 को लगभग 16 जंगली हाथियों का दल विवरण कर रहा था। हाथियों के विचरण की सूचना प्राप्त होते हीई वन विभाग द्वारा तत्काल सक्रियता बरतते हुए प्रभावित क्षेत्रों में हाथी गश्ती दल एवं आर.आर.टी. को तैनात कर लगातार निगरानी एवं गश्त प्रारंभ की गई। वन विभाग की टीम द्वारा प्रभावित ग्राम घोघर, सरईपानी, घुघरी, रेंगोला, महुआडीह एवं बोड़ापहरी में लगातार गश्त की गई। साथ ही ग्रामीणों को जंगली हाथियों के विचरण की जानकारी देते हुए माइक एवं सायरन के माध्यम से सतर्क किया जाता रहा तथा ग्रामीणों से हाथियों के संभावित आवागमन वाले क्षेत्रों में नहीं जाने एवं सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई।
इसी दौरान रात्रि लगभग 12रू30 बजे, वन कक्ष क्रमांक आर. एफ.-1096 से लगे क्षेत्र में ग्राम घुघरी (कदमटोली) निवासी श्री मार्सेल लकड़ा, पिता श्री सोमा लकड़ा, जाति उरांव, उम्र लगभग 71 वर्ष, तहसील एवं थाना बगीचा, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़), द्वारा अपनी निजी भूमि पर बनाई गई एक अस्थायी झोपड़ी में निवास किया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में जंगली हाथी द्वारा उक्त अस्थायी झोपडी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा श्री मार्सेल लकड़ा को झोपड़ी से लगभग 03 मीटर की दूरी तक घसीटकर पटक दिया गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
घटनास्थल पर हाथी की मौजूदगी के प्रमाण मिले
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, हाथी गश्ती दल एवं आर.आर.टी. तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा आवश्यक वैधानिक एवं विभागीय कार्यवाही की गई। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान जंगली हाथी के पदचिन्ह एवं गोबर पाए गए, जिससे घटनास्थल के आसपास हाथी की मौजूदगी की पुष्टि हुई। मौका पंचनामा एवं प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी। मृतक के भाई श्री जुलियस लकड़ा द्वारा उन्हें क्षेत्र में जंगली हाथियों के विचरण की जानकारी देते हुए ग्राम घुघरी ले जाने का प्रयास किया गया था, किंतु मृतक द्वारा गांव जाने से इंकार कर दिया गया और वे अपनी अस्थायी झोपड़ी में ही रुक गए। वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं गश्त जारी
घटना के उपरांत वन विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ कर दी गई है। हाथियों के दल की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। हाथी गश्ती दल एवं आर.आर.टी. द्वारा प्रभावित ग्रामों एवं हाथियों के संभावित आवागमन वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि जंगली हाथियों के विचरण की सूचना मिलने पर जंगल अथवा हाथियों के संभावित मार्ग में न जाएं, रात के समय अकेले घर से बाहर न निकलें तथा हाथियों को देखने, उनका पीछा करने या उनके निकट जाने का प्रयास न करें। हाथियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें तथा वन विभाग की टीम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
वन विभाग द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को माईक, सायरन एवं अन्य माध्यमों से लगातार सतर्क किया जा रहा है तथा हाथियों की गतिविधियों की निगरानी कर मानव-हाथी द्वंद्व की घटनाओं को न्यूनतम करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगली हाथियों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल निकटतम वन अमले को सूचित करें और स्वयं हाथियों के निकट जाकर जोखिम न उठाएं।

  • Related Posts

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

    *एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण

    23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार*   *राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान* रायपुर, 28 सितंबर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान