Ro no D15139/23

भारत विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को पेण्ड्रा में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जनसंपर्क विभाग लगाएगा विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी, शाम 5 बजे निकलेगी कैंडल मार्च

रायपुर, 13 अगस्त 2026/ भारत विभाजन की विभीषिका की स्मृति में 14 अगस्त को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और संघर्ष झेलने वाले लोगों को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को उस दौर के इतिहास से अवगत कराते हुए आपसी सद्भाव, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देना है।

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मल्टीपर्पस स्कूल पेण्ड्रा के असेंबली हॉल में आयोजित होगा। इस अवसर पर भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और पीड़ा को स्मरण किया जाएगा। साथ ही देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के महत्व का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन के सहयोग से जनसंपर्क विभाग द्वारा भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की थीम पर विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन के दौर की घटनाओं, विस्थापन और उससे प्रभावित लोगों के संघर्ष की ऐतिहासिक झलक प्रस्तुत की जाएगी।

स्मृति दिवस के अवसर पर शाम 5 बजे अटल परिसर पेण्ड्रा से मल्टीपर्पस स्कूल तक कैंडल मार्च (मोमबत्ती यात्रा) निकाली जाएगी। कैंडल मार्च के माध्यम से विभाजन की त्रासदी में प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शांति, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाएगा।

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे भारत विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता कर विभाजन की त्रासदी में प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें।

  • Related Posts

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

    *एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण

    23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार*   *राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान* रायपुर, 28 सितंबर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान