Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल

 

– कलेक्टर ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्था का लिया जायजा

– जिला पंचायत सीईओ ने निभाया मुख्य अतिथि का दायित्व

राजनांदगांव 13 अगस्त 2026। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का रिहर्सल आज सुबह 9 बजे शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में किया गया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। जिला पंचायत सीईओ ने ध्वजारोहण किया। रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सीएसपी राजनांदगांव सुश्री वैशाली जैन उपस्थित रही।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल में बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शहीद जवानों के परिजनों, पत्रकारों एवं जनसामान्य के लिए भी बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल की साज-सज्जा एवं सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा। रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कंमाडर रक्षित निरीक्षक राजनांदगांव श्री लोकेश कुमार कंवर ने किया। प्रशिक्षु सूबेदार राजनांदगांव सुश्री नेहा मान ने परेड टू-आई-सी का दायित्व निभाया। परेड में 15 प्लाटून भाग ले रहे हैं। परेड में जीडी आईटीबीपी राजनांदगांव, 8वीं वाहिनी राजनांदगांव, जिला बल पुरूष, पीटीएस बल पुरूष, जिला बल महिला, नगर सेना महिला, पीटीएस महिला बल, एनसीसी बालक दिग्विजय महाविद्यालय, नेवल विंग एनसीसी बालक दिग्विजय महाविद्यालय, एनसीसी बालिका दिग्विजय महाविद्यालय, एनसीसी बालिका कमला कालेज, एनसीसी बालक स्टेट हाई स्कूल, एनसीसी बालिका स्टेट हाई स्कूल, एनसीसी बालक जूनियर नेवल डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर, स्काउट-गाईड बालिका महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल शामिल हुए। रिहर्सल के दौरान पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रॉयल किड्स कान्वेन्ट, युगांतर पब्लिक स्कूल, संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पूर्ण गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, प्रशिक्षु आईएफएस सुश्री यशस्वी मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता का अलख जगाने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं ने लगाई स्वतंत्रता दौड़

    महापौर श्री रामू रोहरा ने गांधी चौक से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ का दिया संदेश, राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ*…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    राजनांदगांव 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!