Ro no D15139/23

सीआरपीएफ की 241वीं बस्तरिया वाहिनी ने सेड़वा में निकाला भव्य तिरंगा मार्च देशभक्ति के रंगों में रंगा पूरा इलाका

जगदलपुर, 13 अगस्त 2026/ 
हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  की 241वीं बस्तरिया वाहिनी सेड़वा द्वारा 13 अगस्त को एक भव्य तिरंगा मार्च का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजनों के बीच देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाना था। तिरंगा मार्च की शुरुआत वाहिनी के कमान्डेंट श्री हरविंदर सिंह द्वारा की गई, जिसमें द्वितीय कमान अधिकारी श्री संजय कुमार, उप कमान्डेंट श्री निरंजन कुमार निराला, उप कमान्डेंट श्री प्रमोद कुमार मीणा सहित वाहिनी के तमाम अधिकारी और लगभग 100 जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राष्ट्रीय ध्वज के साथ यह तिरंगा मार्च 241वीं वाहिनी के मुख्यालय सेड़वा से प्रारंभ होकर केशवूर और रेलवे क्रॉसिंग से गुजरते हुए सेड़वा गाँव तक पहुँचा तथा पुनः मुख्यालय आकर गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ देश की एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश प्रसारित किया। इस दौरान सेड़वा गाँव के स्थानीय ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया, साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस आयोजन का सबसे आकर्षक और भावुक क्षण वह रहा जब सेड़वा गाँव के स्कूल के बच्चों ने बड़ी उत्सुकता और देशभक्ति के भाव के साथ तिरंगा मार्च में हिस्सा लिया। सभी की मौजूदगी में बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंगों से सराबोर हो गया। 241वीं वाहिनी सीआरपीएफ का यह निरंतर प्रयास रहा है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से सुरक्षा बलों और स्थानीय जनता के बीच विश्वास, सहयोग और आपसी सौहार्द के रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

  • Related Posts

    लखपति दीदी डोंगरगढ़ की दिनेश्वरी सोरी ने ‘बिहान’ योजना से बदली तकदीर

      मशरूम उत्पादन से लेकर अगरबत्ती, साबुन और गोबर के दीये निर्माण तक कई आजीविका गतिविधियों से बढ़ाई आय रायपुर, 29 सितंबर 2026/ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर