Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

 

जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लगातार लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। यहां अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने वाले जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया आज जरूरतमंदों के लिए उम्मीद, विश्वास और संवेदनशील सहयोग का प्रमुख केंद्र बन गया है।
इसी कड़ी में विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पंडरीपानी निवासी 21 वर्षीय युवक अविनाश नायक को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से बेहतर उपचार मिला और अब वह सामान्य रूप से अपना जीवन जी पा रहे हैं। अपने सफल इलाज से खुश अविनाश आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। अविनाश का जन्म से ही बाएं पैर के अंगूठे और एक अन्य अंगुली में मांसपेशियों एवं हड्डी का असामान्य रूप से बढ़ना शुरू हो गया था। इसके कारण उन्हें चलने-फिरने और दैनिक कार्य करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
अविनाश आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं। कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने उपचार के लिए जिला अस्पताल में संपर्क किया था। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार और ऑपरेशन के लिए उन्हें बड़े चिकित्सा संस्थान में जाने की सलाह दी। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज और ऑपरेशन का खर्च उठाना उनके लिए संभव नहीं था। बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर अविनाश ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन प्रस्तुत किया। कैंप कार्यालय ने उनकी समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई तथा बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायपुर भेजा गया। रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में अविनाश का उपचार एवं ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।
सफल उपचार के बाद अब अविनाश की स्थिति में काफी सुधार है। अब वे दैनिक कार्यों को आसानी से कर पा रहे हैं।  अविनाश ने भावुक होकर कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अच्छे अस्पताल में इलाज कराना उनके लिए संभव नहीं था। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देने के बाद मेरी समस्या को गंभीरता से लिया गया और रायपुर के डीकेएस अस्पताल में मेरा सफल इलाज कराया गया। उल्लेखनीय है कि कैंप कार्यालय के माध्यम आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कठिन परिस्थितियों में बेहतर उपचार और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाता है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय जरूरतमंदों के लिए केवल सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि उम्मीद और विश्वास का मजबूत केंद्र बन कर उभरा है।

  • Related Posts

    कोहकामेटा में शिक्षकों का अनूठा नवाचार

      नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश ​रायपुर,02 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत संचालित ‘नमो सेवा – अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम के अंतर्गत नारायणपुर जिले के सुदूर…

    Read more

    जांजगीर- चाम्पा जिले के शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 22 करोड़ 8 लाख 59 हजार रुपये की शासकीय स्वीकृति

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग हुई पूरी 11.70 किलोमीटर मार्ग के मजबूतीकरण एवं पुल- पुलिया निर्माण…

    Read more

    NATIONAL

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट