Ro no D15139/23

कृषक उन्नति योजना से बदली किसान दिलीप की तकदीर

आधुनिक कृषि यंत्रों से संवार रहे क्षेत्र की खेती

धान की बेहतर आय को खेती के आधुनिकीकरण में लगाया, 28 एकड़ में पैडी ट्रांसप्लांटर से कराई रोपाई

दो पैडी ट्रांसप्लांटर से सैकड़ों एकड़ में किसानों को उपलब्ध करा रहे मशीनरी की सुविधा

रायपुर, 18 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना किसानों की आय को मजबूत करने के साथ उन्हें आधुनिक और लाभकारी खेती की दिशा में आगे बढ़ा रही है। योजना से प्राप्त बेहतर आय का उपयोग कर किसान न केवल अपनी खेती का स्वरूप बदल रहे हैं, बल्कि आसपास के किसानों को भी आधुनिक कृषि तकनीक का लाभ उपलब्ध करा रहे हैं। बालोद जिले के ग्राम बोड़ेना निवासी प्रगतिशील किसान श्री दिलीप कुमार साहू इसकी प्रेरणादायी मिसाल हैं।

धान से मिली आय का खेती के आधुनिकीकरण में निवेश
श्री दिलीप कुमार साहू ने कृषक उन्नति योजना के तहत 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का विक्रय किया। धान से प्राप्त बेहतर आय का उपयोग उन्होंने पारंपरिक खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में किया। खेती की लागत कम करने, श्रम की आवश्यकता घटाने और समय पर रोपाई पूरी करने के उद्देश्य से उन्होंने पैडी ट्रांसप्लांटर (धान रोपाई मशीन) खरीदी। उन्होंने अपने 28 एकड़ खेत में मशीन के माध्यम से धान की रोपाई कराई। मशीन से कम समय और सीमित मानव श्रम में बड़े रकबे में रोपाई पूरी होने से खेती की लागत में कमी आई। साथ ही मशीन द्वारा पौधों के बीच निर्धारित एवं समान दूरी बनाए रखने से फसल के बेहतर विकास और अधिक उत्पादन की संभावना भी बढ़ी है।

किसान से बढ़कर बने क्षेत्र के किसानों के सहयोगी
दिलीप कुमार की आधुनिक तकनीक से खेती का परिणाम देखकर आसपास के किसानों में भी पैडी ट्रांसप्लांटर के प्रति रुचि बढ़ी। किसानों की बढ़ती मांग को देखते हुए उन्होंने अब दो पैडी ट्रांसप्लांटर मशीनें उपलब्ध कर ली हैं। वे अपने गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में किसानों के सैकड़ों एकड़ खेतों में समय पर धान रोपाई का कार्य कर रहे हैं। इससे क्षेत्र के किसानों को मजदूरों की कमी के बीच बड़ी राहत मिल रही है। किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र अपने गांव और आसपास के क्षेत्र में ही उपलब्ध होने से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहा ग्रामीण क्षेत्र
किसान दिलीप कुमार साहू का अनुभव बताता है कि सरकारी योजनाओं से प्राप्त आर्थिक मजबूती का उपयोग यदि कृषि में तकनीकी निवेश के लिए किया जाए तो किसान स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ दूसरे किसानों के लिए भी अवसर तैयार कर सकता है। पैडी ट्रांसप्लांटर जैसी मशीनों के उपयोग से धान की खेती अधिक समयबद्ध, श्रम-कुशल और वैज्ञानिक हो रही है।

‘कृषक उन्नति योजना ने किसानों को आधुनिक खेती का रास्ता दिखाया’
किसान श्री दिलीप कुमार साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की कृषक उन्नति योजना ने किसानों की मेहनत को बेहतर आर्थिक आधार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि योजना से मिली आय को खेती के आधुनिकीकरण में लगाकर उन्होंने न केवल अपनी खेती को आसान बनाया, बल्कि अब क्षेत्र के अन्य किसानों को भी आधुनिक कृषि यंत्रों की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने किसानों की आर्थिक समृद्धि और कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने वाली इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    पीडीएस दुकानों में घटिया चावल की आपूर्ति का आरोप निराधार रू खाद्य विभाग

    जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल की गुणवत्ता की जांच राशन कार्ड धारियों ने बताया चावल गुणवत्तापूर्ण और खाने योग्य जशपुरनगर 20 अगस्त 2026/ जिले की शासकीय उचित मूल्य…

    Read more

    युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी कार्यप्रणाली को करीब से समझाने अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

     जनसेवा की भावना होगी विकसित, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति बढ़ेगी जागरूकता जशपुरनगर 20 अगस्त 2026/ जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से माय भारत जशपुर द्वारा युवाओं को शासकीय…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ