Ro no D15139/23

कुंदनपाल में शुरू हुआ नया आधार सेवा केंद्र, अब गांव में ही मिलेंगी आधार संबंधी सुविधाएं

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से ग्रामीणों को घर के पास मिल रही डिजिटल सुविधा

रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और सुशासन की सोच के अनुरूप शासन की जरूरी सेवाएं अब गांवों तक आसानी से पहुंच रही हैं। सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत कुंदनपाल में नए आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। केंद्र शुरू होने से अब ग्रामीणों को आधार संबंधी काम के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की जरूरत नहीं होगी।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में कुंदनपाल में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगी।

एक ही जगह मिलेगी आधार की कई सुविधाएं

नए आधार सेवा केंद्र में नया आधार कार्ड बनवाने के साथ नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर में संशोधन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा फिंगरप्रिंट और आईरिस जैसे बायोमेट्रिक अपडेट भी कराए जा सकेंगे। गांव में ही यह सुविधा मिलने से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को विशेष राहत मिलेगी। इससे उनका समय और आने-जाने का खर्च भी बचेगा।

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में होगी आसानी

आधार कार्ड आज कई शासकीय योजनाओं और डिजिटल सेवाओं का महत्वपूर्ण आधार है। राशन, आयुष्मान भारत, छात्रवृत्ति और विभिन्न प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार की जानकारी सही और अद्यतन होना जरूरी है। आधार सेवा केंद्र शुरू होने से ग्रामीण अपने आधार में जरूरी सुधार समय पर करा सकेंगे और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में उन्हें सुविधा होगी।

गांव तक पहुंच रहा डिजिटल सुशासन

कुंदनपाल में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत यह दर्शाती है कि शासन की प्राथमिकता केवल शहरों तक सुविधाएं पहुंचाना नहीं, बल्कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी जरूरी सेवाएं उनके गांव के पास उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और वन एवं प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में ऐसी पहल ग्रामीणों के जीवन को सरल बनाने के साथ डिजिटल सेवाओं के प्रति विश्वास को भी मजबूत कर रही है।

  • Related Posts

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    ’सोलर हाईमास्ट से रोशन हुआ चोरभट्टी, दूरस्थ गांव में बढ़ी सुरक्षा और सुविधा’

    अंधेरी राहों से रोशन रास्तों तक, चोरभट्टी में सोलर हाईमास्ट से बदली रात की तस्वीर’ केरबा 04 अक्टूबर 2026/ “पहले शाम ढलते ही घर से बाहर निकलने से पहले रास्ते…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी