Ro no D15139/23

युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी कार्यप्रणाली को करीब से समझाने अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

 जनसेवा की भावना होगी विकसित, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति बढ़ेगी जागरूकता

जशपुरनगर 20 अगस्त 2026/ जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से माय भारत जशपुर द्वारा युवाओं को शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में पांच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के दौरान माय भारत वालंटियर्स को प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की दैनिक कार्यप्रणाली तथा अस्पताल संचालन की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया जा रहा है। वालंटियर्स को मरीजों के पंजीयन, ओपीडी पर्ची निर्माण, मरीजों को संबंधित विभाग तक पहुंचने में मार्गदर्शन, दवाइयों के स्टॉक एवं उनके उचित रखरखाव सहित स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी जा रही है।
इसके साथ ही वालंटियर्स को आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान कार्ड एवं आभा कार्ड के उपयोग तथा इनके माध्यम से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई। बच्चों के नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित मातृ स्वास्थ्य योजनाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में भी उन्हें विस्तारपूर्वक अवगत कराया जा रहा है। पांच दिवसीय इस अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों की जमीनी कार्यप्रणाली को करीब से समझने और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, कार्यक्रम युवाओं में जनसेवा की भावना विकसित करने तथा शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं एवं सुविधाओं के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक होगा।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

      *लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं, तय समय-सीमा में होंगे विद्यार्थियों के काम* धमतरी , 5 अक्टूबर, 2026-विद्यार्थियों और अभिभावकों को शैक्षणिक…

    Read more

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक 12 अक्टूबर को

      केंद्र एवं राज्य शासन की ग्रामीण एवं शहरी विकास योजनाओं की होगी समीक्षा धमतरी, 5 अक्टूबर 2026। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं शहरी विकास से संबंधित विभिन्न…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी