Ro no D15139/23

बैंक के बाहर पत्नी की गोली मारकर की हत्या, घर पहुंचकर बहन को भी मारी गोली, फिर खुद दी जान, वीडियो में देखें पूरी घटना

Pragya Mishra Murder Case : लखनऊ के गोमती नगर में गुरुवार को एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया. आलमबाग के श्रृंगार नगर की रहने वाली दिव्या मिश्रा गोमती नगर स्थित एक बैंक के बाहर अपनी ड्यूटी पर पहुंची थीं. इसी दौरान उसके पति मानस वाजपेई वहां पहुंचा और दिव्या पर गोलियां चला दीं. गोली लगने के बाद दिव्या सड़क पर गिर गईं और उस्की मौके पर ही मौत हो गई.

पत्नी की हत्या करने के बाद मानस वहां से सीधे अपने घर पहुंचा. इसके बाद उसने अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप स्टेटस लगाया. इस स्टेटस में उसने दिव्या की हत्या करने की बात कबूल की और पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया.

 व्हाट्सएप स्टेटस में लिखी पूरी बात

मानस ने  व्हाट्सएप स्टेटस में अपनी बहन और खुद को भी खत्म करने की बात लिखी थी. उसने दिव्या की बहन प्रज्ञा और ‘भारत’ नाम के एक व्यक्ति का भी जिक्र किया. मानस ने दावा किया कि ये दोनों मामले के बारे में सब कुछ जानते हैं.

व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद पड़ोसी अंकुर को किसी अनहोनी की आशंका हुई. उन्होंने मानस को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ. इसके बाद पड़ोसी उसके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया.

अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया. घर के अंदर का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए. मानस की बीमार बहन सीमा भी मृत अवस्था में पड़ी थी और मानस ने खुद को भी गोली मार ली थी.

घर में चल रहा था टीवी, बज रही थी हनुमान चालीसा

पड़ोसियों के मुताबिक, जब घर का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर टीवी चल रहा था. टीवी पर हनुमान चालीसा बज रही थी. कमरे में मानस और उसकी बहन सीमा के शव पड़े थे.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस अब घटनास्थल से मिले सबूतों और मानस के व्हाट्सप्प स्टेटस के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ रही है.

एक साल से अलग रह रहे थे पति-पत्नी

पुलिस के अनुसार, मानस और दिव्या के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. दोनों करीब एक साल से अलग रह रहे थे. उनका मामला फैमिली कोर्ट में भी लंबित था.

मानस भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI में सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत था. उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी. घर में उसकी बीमार बहन सीमा उसके साथ रहती थी.

पड़ोसियों के अनुसार, मानस की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और पिछले कई वर्षों से उसका इलाज भी चल रहा था. हालांकि, पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किस वजह से उसने इतना खौफनाक कदम उठाया.

पुलिस जांच में सामने आएगी हत्या की असली वजह

एक ही घटना में पत्नी, बहन और खुद की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस दिव्या की हत्या, सीमा की मौत और मानस के सुसाइड को जोड़कर जांच कर रही है.

व्हाट्सएप स्टेटस में लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद की असली वजह क्या थी और क्या इसी विवाद के चलते मानस ने यह खौफनाक कदम उठाया. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.

  • Related Posts

    जनसेवा एक्सप्रेस में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने वाले 6 सपेरे पकड़ाये

    अतीश दीपंकर स्टेट ब्यूरो हेड बिहार | पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में गाड़ी संख्या 14618 जनसेवा एक्सप्रेस के साधारण कोच में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने के…

    Read more

    पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी समेत विभिन्न क्षेत्र की महान विभूतियां सम्मानित

    खुशी फाउंडेशन ने किया ‘सेवा शिखर सम्मान’ समारोह का आयोजन राजनीति नहीं, समाज बने शक्ति केंद्र: प्रो. संजय द्विवेदी लखनऊ, 26 सितम्बर। ख़ुशी फाउंडेशन और दिशा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?