Ro no D15139/23

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

अम्बिकापुर 21 अगस्त 2026/   आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में फेमेक्स कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत “आपदा से तैयारी – है समझदारी” एवं “सजग नागरिक – सुरक्षित समाज” की थीम पर आपदा प्रबंधन एवं जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान जन-धन की सुरक्षा, त्वरित बचाव एवं राहत कार्यों के प्रति जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षित करना था।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में एनडीआरएफ की टीम द्वारा जनपद क्षेत्र के सरपंचों, सचिवों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान बाढ़ से बचाव, अग्निकांड की स्थिति में सुरक्षा उपाय, भूकंप के समय बरती जाने वाली सावधानियां, आकाशीय बिजली से बचाव, करंट लगने की स्थिति में प्राथमिक सहायता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के बचाव तथा सीपीआर देने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही डूबने की स्थिति में व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने तथा प्राथमिक उपचार के संबंध में भी व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में उपस्थित सरपंच एवं सचिवों ने एनडीआरएफ की टीम के साथ संवाद करते हुए अपने क्षेत्र में आने वाली आपदाओं से संबंधित समस्याएं एवं जिज्ञासाएं साझा कीं। विशेष रूप से सर्पदंश एवं आकाशीय बिजली गिरने जैसी घटनाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा एवं बचाव उपायों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। एनडीआरएफ के विशेषज्ञों ने प्रत्येक स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों एवं त्वरित कार्रवाई के बारे में बिंदुवार जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर राजवाड़े सहित जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को यह संदेश दिया गया कि आपदा के समय घबराने के बजाय सजगता, सही जानकारी और समय पर की गई कार्रवाई से अनेक बहुमूल्य जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?