Ro no D15139/23

बिहान योजना से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर बिहान योजना बनी महिलाओं की आजीविका का बड़ा आधार, महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

 

जशपुरनगर 22 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में चलाई जा रही बिहान योजना महिलाओं के लिए आजीविका का साधन बन रही है। यह योजना महिलाओं के लिए बेहद लाभदायक साबित हो रही है। योजना के माध्यम से न केवल महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी सशक्त बन रही हैं।
बिहान योजना के तहत कई महिलाओं ने समूह के माध्यम से ऋण लेकर अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू किया है और अपनी आय का स्रोत बनाया है। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल है, जो महिलाओं को अपनी आजीविका का आधार मजबूत करने में मदद कर रही है।
जशपुर की रहने वाली सरिता यादव भी बिहान योजना से जुड़ी हैं। उन्हें पिछले वर्ष समूह के माध्यम से ऋण मिला, जिससे उन्होंने आटा चक्की सहित खाद्य सामग्री से जुड़ा व्यवसाय शुरू किया। इस व्यवसाय से उन्हें हर महीने लगभग 10 से 15 हजार रुपये की आमदनी हो जाती है। आज वह पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं और अपने सभी खर्च स्वयं उठाने में सक्षम हैं।
सरिता यादव बताती हैं कि पहले वह अपने छोटे-मोटे खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर रहती थीं, लेकिन अब सरकार की इस योजना से वह अपने सभी खर्च खुद उठाती हैं और अपने भविष्य के लिए बचत भी करती हैं।
उन्होंने इस लाभकारी योजना के लिए सुशासन सरकार और हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। उनका मानना है कि हर महिला को समान अधिकार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलना चाहिए। सरकार की यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में बड़ा योगदान दे रही है।

  • Related Posts

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    *गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को सत्य, प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाती हैं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *उप मुख्यमंत्री ने सिख समाज…

    Read more

    धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश   धमतरी, 24 नवंबर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को…

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ